scriptइस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | Aaj Ka Rashifal 20 May 2019 horoscope Zodiac Sign | Patrika News
वाराणसी

इस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

वाराणसीMay 20, 2019 / 09:56 am

sarveshwari Mishra

Rashifal

Rashifal

मेष राशि
इस राशि के जातक का ध्यान आज मांगलिक कार्यों में लगा रहेगा। संगीत में रुचि बढ़ेगी। आप के सोचे हुए काम पूरे होंगे और आप खुश महसूस करेंगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज वाहन चलाने से बचें। हो सके तो यात्रा न करें। अपने परिवार के बारे में चिंता करेंगे और घर में अशांति होगी। आप सकारात्मक रहें।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा होगा। रूके हुए सभी काम पूरे होंगे। आप जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान करेंगे। संतान प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है।
कर्क राशि
आज के दिन कर्क राशि वालों का काम अच्छा होगा। काम व नौकरीवाले लोगों के लिए दिन शुभ होगा। बॉस के साथ अच्छी पटेगी। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेगा। आप अपने काम को ध्यान से करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करना होगा। कारोबार में धोखा मिलने का संयोग बन रहा है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक परिवार के साथ समय बिताएंगे। घऱ में मेहमान आएंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आपको शाम को अचानक यात्रा के लिए निकलना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तनाव कम होगा। घर में कई कामों में उलझन होगी। आपको आपके काम के लिए प्रोस्ताहित किया जाएगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले वाणी पर संयम बरतें। गुस्सा कम करें और बच्चों के साथ समय बिताए। घर में मेहमान आएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के घर में खुशियों का माहौल होगा। आपको अचानक यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। माता पिता के करीब महसूस करेंगे। अतीत से कुछ बाहर आने के संभवाना है।
मकर राशि
इस राशि के जातक के लोग अपनी मां के साथ समय बिताएं। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों का समर्थन मिलेगा। काम पर काफी बिजी रहेंगे। बॉस के साथ मनमुटाव हो सकता है।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले दोस्तों के संग पार्टी आदि में पड़ सकते हैं। शाम को बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा होगा। अतीत से कुछ चीजें सामने आ सकती है। घर में भी चिंता का माहौल बन सकता है। अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो