scriptशनि और चंद्रमा का आज बन रहा अशुभ योग, इन 4 राशियों को रहना होगा संभलकर, जानिये आज का राशिफल | Aaj ka Rashifal 27 June 2018 Wednesday News in hindi | Patrika News
वाराणसी

शनि और चंद्रमा का आज बन रहा अशुभ योग, इन 4 राशियों को रहना होगा संभलकर, जानिये आज का राशिफल

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

वाराणसीJun 27, 2018 / 08:39 am

sarveshwari Mishra

Aaj Ka rashifal

आज का राशिफल

वाराणसी. शनि और चंद्रमा का अशुभ योग बनने के कारण वृष, कर्क, धनु और मकर राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। वहीं ध्वज और शुक्ल योग होने के कारण आज मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि वाले लोग नौकरी और बिजनेस में भाग्यशाली रहेंगे। इनके साथ वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए भी कई मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
मेष –फायदे के सौदे हो सकते हैं। ऑफिस में भी थोड़ा धन लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन रहे हैं। प्रेमी से सहयोग मिल सकता है। कामकाज ज्यादा रहेगा। दिन भी अच्छा है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस पर विचार करके देखें। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो उससे विवाद टालने की कोशिश करें। आज आप स्थितियों को दूसरों के नजरिए से समझने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।

वृष –लेन-देन में सावधानी रखें। संयम रखना होगा। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। पुराने मामले और समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं। परेशानियां भी थोड़ी बढ़ने की संभावना है। कामकाज में रुकावटें और मानसिक उलझन की स्थितियां बन सकती है। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है। प्रेमी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोग वाणी पर काबू रखें। पुरानी बातों में उलझनों से बचें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी रखें।
मिथुन –बिजनेस और नौकरी के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आप व्यस्त हो सकते हैं। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। धैर्य से काम लें। प्रेमी, संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आपके लिए दिन संतोषजनक हो सकता है। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। नए ऑफर मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान दें। संतान पर भी नजर रखें। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।
कर्क –बिजनेस में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। बड़े और जोखिम भरे निवेश करने से बचना होगा। अपने बचाव में किसी से बहस हो सकती है। उलझी हुई स्थितियां बनने के भी योग हैं। अचानक किसी घटनाक्रम से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। कुछ लोग आपके काम में रुकावटें डाल सकते हैं। ऑफिस या फील्ड में आपका विरोध हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। लालच न करें। बदन दर्द हो सकता है। आंखों में भी जलन हो सकती है।

सिंह – आज के दिन नौकरी-धंधे की परेशानियां खत्म होने के योग हैं। काम में मन लगेगा। सहयोग और सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदे वाला दिन हो सकता है। अधिकारियों की मदद से धन लाभ के योग हैं। परिवार का माहौल आपके लिए अच्छा हो सकता है। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करें। चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में होने से आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। परिवार, रोमांस से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म होने के योग हैं। नए सिरे से कोशिश करें। आज आप सफल हो सकते हैं। दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।

कन्या –आपके लिए दिन शुभ कहा जा सकता है। जो भी नया करना है, आज कर लें। आसपास और साथ के लोगों को खुश करने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आज आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है। आपको समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा हो सकता है। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा।
तुला -समस्याएं निपट सकती है। काम-धंधे पर ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। विपरीत ***** वाले लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद हैं। यात्रा में भी सफलता के योग हैं। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस बढ़ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक है। किसी से प्यार का इजहार करना हो तो कर दें। दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक –चंद्रमा गोचर कुंडली के दूसरे भाव में है। आपकी भावनाएं भी चेहरे पर साफ नजर आएंगी। लिहाजा अच्छा सोचें और अच्छे ही काम करें। पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक शुरुआत वाला दिन कहा जा सकता है। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम या कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। फायदा होने के भी योग हैं। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करें। पार्टनरशिप में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं।

धनु –किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधान रहें। जबरदस्ती से आपको ही नुकसान हो सकता है। कुछ मामलों में मन भी कमजोर हो सकता है। दिनभर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सोची हुई योजनाओं पर पूरी तरह काम नहीं होने से आपका मूड खराब हो सकता है। आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है। रुकावटें आ सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। पेट खराब हो सकता है।

मकर –ऑफिस के अलावा दूसरे कामकाज में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारियों की कोई बात भी आपको परेशान कर सकती है। मन मारकर कुछ काम करने पड़ सकते हैं। आलस्य न करें। किसी बहस में न फंसे। कोई आपको चुनौती दे, तो उसे गंभीरता से न लें। अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में आप लापरवाह हो सकते हैं। किसी बात से घबराहट हो सकती है। आने वाले एक दो दिनों में यात्रा के योग बन रहे हैं। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। आपके कामकाज या व्यवहार की बुराई भी हो सकती है। भाग-दौड़ भी रहेगी।

कुंभ –अटके हुए कामकाज पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। निजी समस्या सुलझ सकती है। काम-धंधा भी अच्छा चलेगा। दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। किसी अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। आपको किसी की मदद की जरूरत भी रहेगी। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होने के योग हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है।
मीन –फायदे के योग बन रहे हैं। काम-धंधे में आप आगे बढ़ सकते हैं। फायदा होगा। व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। किसी भी गलतफहमी को शांति से दूर करने की कोशिश करें। किसी न किसी कारण से आपकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। लेन-देन भी तेज हो सकता है।

Home / Varanasi / शनि और चंद्रमा का आज बन रहा अशुभ योग, इन 4 राशियों को रहना होगा संभलकर, जानिये आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो