scriptभ्रष्टाचार के खिलाफ बनारस में आम आदमी पार्टी का सत्याग्रह जारी | Aam Aadmi Party satyagraha continues in Benaras against corruption | Patrika News
वाराणसी

भ्रष्टाचार के खिलाफ बनारस में आम आदमी पार्टी का सत्याग्रह जारी

-आम आदमी पार्टी पिंडरा तहसील पर चार दिन से बैठी है सत्याग्रह पर

वाराणसीOct 18, 2019 / 06:16 pm

Ajay Chaturvedi

आम आदमी पार्टी के सत्याग्रही

आम आदमी पार्टी के सत्याग्रही

वाराणसी. भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के विरोध में शुक्रवार को चौथे दिन भी आम आदमी पार्टी का सत्याग्रह जारी रहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर बंदबांट, भ्रष्टाचार किसी कीमत पर नहीं चलने देंगे। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिंडरा तहसील पर चल रहें “सत्याग्रह आंदोलन” के चौथे दिन आम आदमी पार्टी के जिला संगठन संयोजक अरविंद पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य भष्ट्राचार मुक्त व्यवस्था हैं और इसी उद्देश्य को लेकर पिंडरा में सत्याग्रह आंदोलन चल रहा हैं। हमारी मांग हैं कि विकास कार्यों में जनता की पूर्ण भागीदारी हो।
पिंडरा विधानसभा के लीगल सेल एडवाईजर एडवोकेट दिनेश यादव जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास मद में खर्च किए जाने वाले संसाधनों का बंदर-बाट किया जाता रहा हैं। अब इसे कतई बर्दाश नहीं किया जा सकता।
सत्याग्रह आंदोलन के चौथे दिन प्रमुख रूप से मनीष गुप्ता, अमर सिंह (विधान सभा अध्यक्ष), मोहसीना परवीन, आकिब खान, सौरभ कुमार यादव, दिलीप वर्मा, शम्भू नाथ, राजकुमार राय,अशोक यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Home / Varanasi / भ्रष्टाचार के खिलाफ बनारस में आम आदमी पार्टी का सत्याग्रह जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो