इस मामले में एडिशनल सीपी संतोष सिंह का कहना है कि आकांक्षा दुबे के मौत मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहली नजर में आकांक्षा की मौत हैंगिंग यानी फांसी के कारण ही हुई है। वहीं, आकांक्षा दुबे के विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
अकांक्षा के मौत के बाद पुलिस को उसके कमरे से खुली शराब की बोतलें भी मिली थीं। इसके अलावा फंदे से लटकता शव बिस्तर पर था। इससे मौत की वजह को लेकर सवाल उठ रहे थे कि यह हत्या है या आत्महत्या। वहीं, इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
मधु दुबे के मुताबिक, समर सिंह के भाई संजय सिंह ने 21 मार्च को आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चार दिन बाद ही आकांक्षा का शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना से चंद घण्टे पहले आकांक्षा एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी गई थी। उसके बाद वो रात करीब 2 बजे एक युवक के साथ होटल लौटी और उसके बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर वो रो भी रही थी।