scriptबनारस कांग्रेस का, अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने का सर्वसम्मत अनुरोध | Banaras Congress request Rahul Gandhi to remain as president | Patrika News
वाराणसी

बनारस कांग्रेस का, अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने का सर्वसम्मत अनुरोध

शहर व जिला कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर पीसीसी को भेजाहार की जिम्मेदारी ली

वाराणसीMay 30, 2019 / 06:46 pm

Ajay Chaturvedi

राहुल गांधी

राहुल गांधी

वाराणसी. बनारस कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद गुरुवार को पहली बैठक की। इसमें हार की समीक्षा करने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने संबंधी प्रस्ताव पारित किया। पारित प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को भेजा गया है।
जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी,एआईसीसी,पीसीसीसदस्यों एवं सेवादल,युवक कांग्रेस, एनएसयूआई की संयुक्त आपात बैठक मैदागिन स्थित कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें हाल ही में संपन्न लोक सभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा की गई। पार्टीजनों ने एक-एक बिंदु पर चर्चा की। इसके साथ ही सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी से पद पर आसीन रहकर कांग्रेस को और सशक्त करने का आग्रह किया गया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि 2019 लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी ने पूरे देश भर में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल तैयार किया था। बावजूद इसके पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। ऐसे में हार की जिम्मेदारी केवल राहुल गांधी की ही कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस हार के लिए हम सभी कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं। हम सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं।
बनारस कांग्रेस की बैठक
समस्त कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर को पत्र लिखकर मांग की, कि राहुल गांधी को अपने पद पर बने रहकर पूरे देश में कांग्रेस को और सशक्त करना है और उनका सबल नेतृत्व ही कांग्रेस को सही मार्ग व दिशा प्रदान करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से अजय राय, वीरेंद्र सिंह, राजदेव सिंह, चंद्रभाल सिंह, दिग्विजय सिंह, मुर्तजा अब्बास शम्सी, देवेन्द्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, पूनम कुंडू, फ़साहत हुसैन, राजेश्वर पटेल, वीरेंद्र कपूर, वकास अंसारी, वसीम अंसारी, सुनील कपूर, विनय सदेजा, मेहदी हसन, ओम् शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव, चंचल शर्मा, मंगलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Home / Varanasi / बनारस कांग्रेस का, अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने का सर्वसम्मत अनुरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो