scriptशादी से पहले दूल्हे के मोबाइल पर पहुंची होने वालों दुल्हन की अश्लील तस्वीरें | Before Wedding Brides Dirty Photos received on Grooms Mobile | Patrika News

शादी से पहले दूल्हे के मोबाइल पर पहुंची होने वालों दुल्हन की अश्लील तस्वीरें

locationवाराणसीPublished: Jun 29, 2020 07:41:35 pm

पुलिस एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

Groom

दूल्हा

वाराणसी. शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। एक दिन बाद घर में शहनाई बजने वाली थी, लेकिन उसके पहले कुछ ऐसा हुआ कि हड़कंप मच गया। शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे के मोबाइल पर किसी ने दुल्हन की आपत्तिजनक अश्लील तस्वीर भेज दीं। फोटो देखते ही दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन की बड़ी बहन का ऐसा करने का आरोप अपने एक रिश्तेदार पर लगाया है। पुलिस मुक़दमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है।

 

28 जून को रामनगर की एक युवती की शादी मऊ के युवक से होनी थी। शादी में सिर्फ़ एक दिन बचा था, और दुल्हन पक्ष इसकी तैयारियों में जुटा था। इसी बीच शनिवार को दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की कुछ तस्वीरें किसी ने भेजी। तस्वीरों को देखकर दूल्हा दंग रह गया। आपत्तिजनक फोटो दुल्हन के थे।

 

उसने घरवालों को इसके बारे में बताया और वधू पक्ष को भी उसकी जानकारी दी गयी। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। घटना से लड़की पक्ष सदमे में आ गया। दुल्हन की बड़ी बहन ने इस हरकत का आरोप अपने एक रिश्तेदार पर लगाया। उसने पुलिस को जो बताया उसके अनुसार मिर्ज़ापुर के अहरौरा में ब्याही उसकी एक बहन के चचेरे देवर का उसके रामनगर के घर पर आना जाना था उसी ने धोखे से तस्वीरें लेकर यह हारकत की। इस बाबत बात करने पर उसने उन लोगों से गाली गलौज भी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी देवर को जल्द गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर जेल भेजा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो