scriptभोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुला लिफाफा, पुलिस ने समर सिंह का खोला काला चिट्ठा | Bhojpuri actress Akanksha Dubey Postmortem report police told Samar | Patrika News
वाराणसी

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुला लिफाफा, पुलिस ने समर सिंह का खोला काला चिट्ठा

Akanksha Dubey suicide case: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बड़ी चौकाने वाली है। इसके साथ ही पुलिस ने समर सिंह का काला चिट्ठा भी दुनिया के सामने खोल दिया है।

वाराणसीMar 30, 2023 / 08:11 pm

Krishna Pandey

Akansha Dube News

समर सिंह और आकांक्षा दुबे

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और इसमें मौत की वजह पता चल गई है। इसके साथ ही पुलिस ने आकांक्षा दुबे और समर सिंह के बारें में कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने रखे हैं।
आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में कथित तौथ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस तब से इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी, जो अब आ चुकी है।
मां ने योगी से लगाई गुहार, समर सिंह को फांसी हो
उधर भोजपुरी एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से न्‍याय की गुहार लगाई है।शुरुआती जांच के मुताबिक, एक्‍ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की है। जबकि एक्‍ट्रेस की मां मधु दुबे ने एक बार फिर कहा है कि उनकी बेटी की हत्‍या हुई है और इसके पीछे समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह का हाथ है।
saamr.jpg
मधु दुबे ने अब सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह उनकी बेटी को न्‍याय दिलाएं और समर सिंह को फांसी की सजा हो।

अब आपको बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया है
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि आकांक्षा दुबे की मौत फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। आकांक्षा के शरीर पर किसी तरह के चोट के कोई निशान भी नहीं हैं। इससे साफ है कि आकांक्षा दुबे की हत्या नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने शक जताया है कि एक्ट्रेस की मौत में समर सिंह का हाथ हो सकता है।
समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्तों पर पुलिस का खुलासा
पुलिस ने अब तक जो जांच की है, उसमें सामने आया है कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में थे और एक ही घर में रह रहे थे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर में एक घर में साथ रहते थे।
समर के साथ पार्टी में गई थीं आकांक्षा
‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह का ब्रेकअप हो गया होगा, जिसके बाद एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पाई होंगी और डिप्रेशन में चली गई होंगी। पुलिस ने संभावना जताई है कि हो सकता है डिप्रेशन की स्थिति में आकांक्षा ने सुसाइड जैसा कदम उठाया हो। लेकिन अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर कह पाना मुश्किल है। पुलिस के रडार पर अब समर सिंह है। समर के साथ ही आकांक्षा सुसाइड वाली रात एक पार्टी में शामिल हुई थीं। अब पुलिस की कई टीमें समर सिंह को पकड़ने के लिए निकल चुकी हैं।
akanksha dubey suicide: आकांक्षा दुबे इन सुपरस्टार्स के साथ कर चुकी थी फिल्मों में काम, तस्वीरें देखें
होटल में 17 मिनट तक रुकने वाला आदमी कौन था?
लेकिन एक अनजान शख्स या कहें कि मिस्ट्री मैन की वजह से भी आकांक्षा दुबे की मौत का मामला उलझ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दिन ( 26 मार्च को) आकांक्षा दुबे ने सुसाइड किया, उस रात कोई शख्स रात को करीब 2 बजे एक्ट्रेस को होटल छोड़ने आया था और वह वहां 17 मिनट तक रहा। लेकिन यह शख्स कौन था और वहां क्यों आया था और किसलिए इतनी देर तक रुका? उसका आकांक्षा दुबे के साथ क्या रिश्ता था? पुलिस अब इसकी छानबीन में भी जुटी है। तमाम तरह की खबरें तो आ रही हैं लेकिन असलियत क्या है यह तो पुलिस ही बताएगा।
Akanksha Dubey Suicide
मां ने समर सिंह पर लगाया है हत्या का आरोप
मालूम हो की Akanksha Dubey की मां ने एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड Samar Singh पर हत्या का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उसने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। आकांक्षा की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह उनकी बेटी को बार-बार धमकी दे रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। भले ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका से पर्दा उठ गया है, लेकिन समर सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Home / Varanasi / भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुला लिफाफा, पुलिस ने समर सिंह का खोला काला चिट्ठा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो