scriptझूमकर निकले भाजपाई हाथों में लिए तिरंगा | bjp's tiranga yatra in kashi | Patrika News
वाराणसी

झूमकर निकले भाजपाई हाथों में लिए तिरंगा

तिरंगा यात्रा के समापन पर बनारस पहुंची यूपी बीजेपी की टीमदेशभक्ति के रंग में भाजपा ने लगाई डुबकी

वाराणसीAug 21, 2016 / 05:21 pm

Vikas Verma

tiranga yatra

tiranga yatra

वाराणसी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंद्रह अगस्त से भाजपा की ओर से शुरू की गई सप्ताहव्यापी तिरंगा यात्रा रविवार को समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के समापन पर काशी में उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम मौजूद थी। रविवार को शहर का नजारा कुछ ऐसा दिख रहा था मानो पंद्रह अगस्त आज ही हो। शहर के विभिन्न हिस्सों से युवाओं की टोली बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। 

तिरंगा यात्रा के समापन समाोह पर रविवार को वाराणसी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व बीजेपी प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे। सभी पदाधिकारी नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के संग जुटे। पंकज सिंह की अगुवाई में निकलने वाले मोटरसाईकिल जुलूस को केशव प्रसाद मौर्य ने झंडा दिखाकर रवाना किया।

पंकज सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए मलदहिया चौराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। वहां पर लौह पुरूष को नमन करने के बाद पंकज सिंह ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश की जनता को इससे नहीं मतलब कि चाचा-भतीजा में झगड़ा चल रहा है या उनके मेल मिलाप हो गया। जनता को भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी से आजादी चाहिए। 

तिरंगा की आड़ में राजनीति के आरोप पर पंकज सिंह ने कहा कि विरोधी हताश हो चुुके हैं। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है। तिरंगा हाथ में लेते ही एक जोश मन में भर जाता है। युवाओं के मन में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए ही भाजपा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया है। कहा कि प्रदेश की सरकार से इस्तीफा मांगने के लिए बीजेपी 24 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। 

भाजपा की तिरंगा यात्रा जब शहर के बीच से निकली तो लोगों को बरबस ही अन्ना हजारे का आंदोलन याद आ गया जो उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया था और उसी आंदोलन ने आम आदमी पार्टी को पैदा किया। अब भाजपा तिरंगा लेकर निकली है, देखना है कि इसका कितना असर आगामी चुनाव में होता है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो