scriptराहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न | Celebrataion in Varanasi after Rahul Gandhi elected Congress president | Patrika News
वाराणसी

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न

ढोल नगाड़ों की थाप पर लगे ठुमके, जमकर हुई आतिशबाजी, अस्पताल में फल वितरण भी हुआ।

वाराणसीDec 11, 2017 / 08:39 pm

Ajay Chaturvedi

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न

वाराणसी. राहुल गांधी के निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होते ही बनारस में कांग्रेसी झूम उठे। जश्व का वो दौर चला कि हर कोई उसमें सराबोर हो गया। मैदागिन स्थित राजीव चौक पर जम कर हुई आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप पर कांग्रेसियों ने खूब लगाए ठुमके। अस्पातल में मरीजों के बीच फल वितरण भी हुआ। हर कांग्रेसी का चेहरा खुशी से चमक रहा था।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न
राहुल गांधी को यू तो शाम साढ़े तीन बजे अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया लेकिन यहां कांग्रेसी सुबह से ही जश्न के मूड में आ गए थे। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं होने दी और दिन के डेढ़ बजे ही पहुंच गए कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल। यहां मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, मंडलीय प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह ने मरीजों और उनके तीमारदारों का कुशल क्षेम जानने के साथ फल वितरित किया।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न
फल वितरण के बाद कांग्रेसजन पहुंच मैदागिन स्थित राजीव चौक और राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे दोपहर बाद ढाई बजे से ही जश्न का दौर शुरू हो गया। बजने लगे ढोल नगाड़े, बंटी जाने लगी मिठाइयां। आपस में तो मिष्ठान्न वितरण हुआ ही राहगीरों का भी मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर कांग्रेसियों ने जम कर ठुमके लगाए। फिर शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर। एक के बाद एक दमदार पटाखे छोड़े गए। कोई अनार जला रहा था तो कोई चटाई जलाने में जुटा था। इन सबसे अलग कुछ लोग राकेट व रोशनी छोड़ने में व्यस्त रहे।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, सतीश चॊबे,बैजनाथ सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्त, विजय शंकर मेहता,शालिनी यादव, पूनम कुंडू, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, शैलेन्द्र सिंह,अब्बास मुर्तजा शम्शी, देवेन्द्र सिंह, मणिन्द्र मिश्रा, राघवेन्द्र चॊबे, हरीश मिश्रा, अशोक पांडेय,गणेश शंकर पांडेय, राकेश चन्द,फसाहत हुसैन बाबू, मेहदी हसन कब्बन, अफरोज अंसारी, शकील जादूगर, मनीष चॊबे, रामसुधार मिश्रा, महेन्द्र वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, जितेन्द्र सेठ, मयंक चॊबे, धीरज शुक्ला, चंचल शर्मा, प्रभात वर्मा, रविन्द्र वर्मा, वरुण सिंह बिसेन आदि मौजूद रहे। इसके अलाववा पार्षदों में रमजान अली, शाजिद अंसारी, विनय सजेदा, एखलाक अहमद, अफजाल अंसारी, प्रीति मिश्रा भी उपस्थित थे।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न

Home / Varanasi / राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कुछ ऐसा मना जश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो