scriptप्रियंका गांधी का जन्मदिनः यूथ कांग्रेस ने भिखारियों में बांटा फल तो महानगर कांग्रेस ने वृद्ध माताओं को दिया कंबल | Congress celebrated Priyanka birthday by distributing fruits to beggar | Patrika News
वाराणसी

प्रियंका गांधी का जन्मदिनः यूथ कांग्रेस ने भिखारियों में बांटा फल तो महानगर कांग्रेस ने वृद्ध माताओं को दिया कंबल

कमच्छा के बटुक भैरव-कामाख्या मंदिर के समीप जिलाध्यक्ष ने टीम के साथ बांटे फल
– महानगर कांग्रेस ने 26 वृद्ध माताओ को कंबल भेंट कर किया सम्मानित

वाराणसीJan 12, 2020 / 08:27 pm

Ajay Chaturvedi

भिखारियों को फल वितरित कर प्रियंका का जन्मदिन मनाती यूथ कांग्रेस

भिखारियों को फल वितरित कर प्रियंका का जन्मदिन मनाती यूथ कांग्रेस

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन बनारस में धूम धाम के साथ मनाया गया। यूथ कांग्रेस की टीम ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर की अगुवाई में भिखारियों को फल वितरित कर महासचिव का जन्मदिन मनाया।
बनारस कांग्रेस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस की तरफ से कमच्छा स्थित बटुक भैरव मंदिर के बाहर बैठे गरीबों की बीच फल वितरण कर उनके दुख दर्द में शामिल होकर युवाओं को समाज के प्रति अच्छे सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा दी। मंदिर में दर्शन के उपरांत प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए आगामी विधानसभा में उतर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार उनके नेतृत्व में बनाने हेतु प्रार्थना किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से लल्लापुरा पार्षद प्रिंस राय, ओम शुक्ला, हरीश मिश्रा, विजय उपाध्याय, दिलीप सोनकर, एडवोकेट विकास सिंह, धीरज सोनकर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के महामंत्री ऋषभ पांडेय, गोरख यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह सहित तमाम युवा साथी उपस्थित रहे ।
उधर महानगर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन 26 वृद्ध माताओ को कम्बल भेंट कर उन्हें सम्मानित कर मातृ शक्ति के रूप में मनाया। महिला शसक्तीकरण हेतु संकल्प लिया।


12 जनवरी को महानगर युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर दुर्गाकुंड वृद्धाआश्रम में वृद्ध माताओ को कम्बल भेंट कर उन्हें सम्मानित कर मिष्ठान खिलाकर मातृ शक्ति के रूप में मनाया व महिला शसक्तीकरण हेतु संकल्प लिया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे जी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा व संचालन लालजी यादव व धन्यवाद ज्ञापन रोहित दुबे ने किया।

Home / Varanasi / प्रियंका गांधी का जन्मदिनः यूथ कांग्रेस ने भिखारियों में बांटा फल तो महानगर कांग्रेस ने वृद्ध माताओं को दिया कंबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो