scriptअगर शादी नहीं हुई तो कर लेंगे… | couple got married in Buddhist temple in love affair | Patrika News
वाराणसी

अगर शादी नहीं हुई तो कर लेंगे…

परिजनों ने बौद्ध मंदिर में कराया प्रेमी जोड़ो का विवाह

वाराणसीMar 17, 2019 / 12:02 pm

Sunil Yadav

अगर शादी नहीं हुई तो कर लेंगे...

अगर शादी नहीं हुई तो कर लेंगे…

वाराणसी. प्रेमी इश्क में जब साथ जीने मरने की कश्में खाले तो उन्हें कोई जुदा नहीं कर सकता। वो हर हाल में साथ जीना और मरना चाहते है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आया है। यहां चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक और युवती सालों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद प्रेमी युगल घर से भाग गए। प्रेमी जोड़ो के घर छोड़ने के बाद घर वाले उनकी तलाश कर ही रहे थे कि दोनों वापस घर लौट आए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो घंटो पंचायत चली।
अजगरा पुलिस चौकी में चली घंटो पंचायत में पहले तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। आखिर में लड़की पक्ष के लोगों शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन लड़के के परिजनों का कहना था कि अभी लड़के के बडे़ भाई की शादी होनी है। शादी के बाद दोनों का विवाह करा दिया जाएगा। लेकिन प्रेमी जोड़े अपनी जिद पर अड़े रहे, उनका कहना था कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या कर लेंगे। जिसके बाद पुलिस की उपस्थिती में परिजनों ने बौद्ध मंदिर में दोनों की शादी करा दी।

Home / Varanasi / अगर शादी नहीं हुई तो कर लेंगे…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो