scriptइस राशि के जातक के लिए तनावपूर्ण रहेगा आज का दिन, क्रोध को न होने दें अपने पर हावी | Dainik Rashifal 23 june 2019 zodiac sign horoscope astrology | Patrika News
वाराणसी

इस राशि के जातक के लिए तनावपूर्ण रहेगा आज का दिन, क्रोध को न होने दें अपने पर हावी

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, इन्हें मिलेंगी कई उपलब्धियां, होगा धन लाभ

वाराणसीJun 23, 2019 / 09:55 am

sarveshwari Mishra

Rashifal

Rashifal in hindi

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। ये हमें हमारे भूत भविष्य के बारे में अवगत कराता है। आइए जानते हैं इन 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन।


मेष- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ होगा। आज धन के आगमन की सम्भावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुर्यता बनी रहेगी।
शुभ रंग- आज मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ फलदायी है।

2. वृष- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन तनाव भरा बीतेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- आज वृष राशि वालों के लिए नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन हर्ष से भरा हुआ होगा। धन के आगमन की सम्भावना रहेगी। लव लाइफ शानदार बीतेगी। आज किसी बात को लेकर किसी से बहस हो सकती है, इसलिए दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान न दें।
शुभ रंग- आज मिथुन राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होगा।

4. कर्क- सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है।
शुभ रंग- कर्क राशि वालों के लिए आज लाल रंग शुभ फलदायी है।

5. सिंह- व्ययसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है सफेद। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम करें।
शुभ रंग- सिंह राशि वालों के लिए आज सफेद रंग शुभ फलदायी है।

6. कन्या- आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। हेल्थ से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
शुभ रंग- कन्या राशि वालों के लिए आज हरा रंग शुभ फलदायी है।

7. तुला- कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवनसाथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
शुभ रंग- तुला राशि वालों के लिए आज नीला रंग शुभ फलदायी है।

8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में प्रगति रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज लाल रंग शुभ फलदायी है।

9. धनु- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग-धनु राशि वालों के लिए आज लाल रंग शुभ फलदायी है।

10. मकर- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग- मकर राशि वालों के लिए आज हरा रंग शुभ फलदायी है।

11. कुंभ- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
शुभ रंग- कुंभ राशि वालों के लिए आज नीला रंग शुभ फलदायी है।

12. मीन-इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। आज आप किसी भी क्षेत्र में सफल रहेंगे। श्वास के रोग से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- मीन राशि वालों के लिए आज लाल रंग शुभ फलदायी है।

Home / Varanasi / इस राशि के जातक के लिए तनावपूर्ण रहेगा आज का दिन, क्रोध को न होने दें अपने पर हावी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो