scriptDeepawali 2019: दीपावली कब है, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त | Deepawali 2019 shubh muhurt laxmi puja and shubh muhurt 27 october | Patrika News
वाराणसी

Deepawali 2019: दीपावली कब है, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

इस दिन लोग लक्ष्मी माता, गणेश जी और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना करते हैं

वाराणसीSep 16, 2019 / 04:16 pm

sarveshwari Mishra

Deepawali

Deepawali

वाराणसी. हिंदू धर्म में त्योहारों के बारे में जानने के लिए लोग पहले से ही उत्सुक रहते हैं। तो चलिए आपको बता दें कि कार्तिक महीने में पड़ने वाला आपका सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली इस बार कब है। इस साल दीपावली 27 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत औऱ बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग लक्ष्मी माता, गणेश जी और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना करते हैं।
सुख-समृद्धि का त्योहार है दिवाली
दीपावली कार्तिक महीने के 15वें दिन यानी अमावस्या के अवसर पर दिवाली मनाई जाती है। इसको समृद्धि और खुशियों का त्योहार माना जाता है, जिस दिन लोग अपने परिजनों के साथ घर को दीपों के साथ ही खुशियों से भी सजाते हैं और पकवान-मिठाई खाते हैं। इस दिन लोग अपने सगे संबंधियों को गिफ्ट और मिठाई बांटने के साथ ही गरीबों को भी खाना खिलाते हैं और उन्हें कपड़े देते हैं।
दीपावली लक्ष्मी पूजा 2019
दीपावली में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 7:15 से 8:36 तक और दिवाली गणेश लक्ष्मी पूजा समय- एक घंटे 20 मिनट, प्रदोष काल- शाम 6:04 से 8:36 बजे तक, वृषभ काल- शाम 7:15 से 9:15 तक
दिवाली लक्ष्मी चौघड़िया पूजा 2019 मुहूर्त, दोपहर शुभ पूजा मुहूर्त- 1:48 से 3:13 तक, शाम शुभ, अमृत, चार पूजा मुहूर्त – 6:04 से 10:48 तक

Home / Varanasi / Deepawali 2019: दीपावली कब है, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो