scriptDhanteras 2019: 25 अक्टूबर को पड़ रहा धेनतरस, इस शुभ मुहूर्त खरीदे ये चीजे, होगा धन लाभ | Dhanteras 2019 25 october shopping muhurat and auspicious puja time | Patrika News
वाराणसी

Dhanteras 2019: 25 अक्टूबर को पड़ रहा धेनतरस, इस शुभ मुहूर्त खरीदे ये चीजे, होगा धन लाभ

जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ

वाराणसीOct 16, 2019 / 04:29 pm

sarveshwari Mishra

dhanteras 2019

dhanteras 2019

वाराणसी. कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और इसी दिन से दिवाली के महापर्व की शुरुआत भी हो जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा होती है। इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर सोने की खरीदारी शुभ
धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर शुक्रवार को 7:08 बजे से शुरू होकर 26 अक्तूबर शनिवार दोपहर 3:47 बजे तक रहेगी। धनतेरस के दिन बर्तन व अन्य कई तरह की चीजें खरीदने की परंपरा और मान्यता है। इस दिन सोने की खरीदारी सबसे शुभ मानी जाती है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और यमदेव की पूजा का विशेष महत्व है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से रात 8:14 बजे तक है।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
शाम 7:10 से 8:15 तक
अवधि 1 घंटे 5 मिनट
प्रदोष काल शाम 5:42 से 8:15 बजे तक

यह खरीदना होगा शुभ

तारीख योग शुभ वस्तु
18 अक्तूबर रोहिणी नक्षत्र हीरा या हीरे से बने आभूषण
19 अक्तूबर रवि योग इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन
20 अक्तूबर रवि योग, त्रिपुष्कर योग खाद्य सामग्री, सजावटी सामान
21 अक्तूबर सोम पुष्य सर्वार्थ सिद्धि चांदी के बर्तन
22 अक्तूबर मंगल पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि जमीन, मकान
25 अक्तूबर धनतेरस सर्वार्थ सिद्धि बर्तन समेत सभी सामान
27 अक्तूबर दीपावली सोना-चांदी, सिक्के, लक्ष्मी प्रतिमा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो