जिला रायफल क्लब में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के सामने चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी निवासी राम मूरत सिंह का प्रकरण सामने आया। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, कानूनगो व चौबेपुर थाना प्रभारी को मौके पर भेज कर मामले की जांच करायी। स्थानीय लोगों से सारी कहानी सुनने के बाद जिलाधिकारी ने खतौनी के आधार पर राम मूरत सिंह के जमीन के हिस्से को कब्जे से मुक्त कराया। जमीन की फिर से नापी करायी गयी और उस पर निशान भी लगा दिया गया। जिलाधिकारी ने कब्जा करने वालों पर विधिक कार्रवाई करने के लिए चौबेपुर पुलिस को निर्देश दिया। साथ ही कहा कि फिर से जमीन पर कब्जा होता है तो जिम्मेदार लोगों पर भू माफिया के तहत कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-बनारस से अचानक लौट गये रणबीर कपूर व आलिया भट्ट, कारण जान कर रह जायेंगे दंग