scriptशुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, होगा भारी नुकसान | Do not thing on friday otherwise big loss | Patrika News
वाराणसी

शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, होगा भारी नुकसान

ऐसा करने से धन हानि होता है

वाराणसीJul 25, 2019 / 05:56 pm

sarveshwari Mishra

Maa Laxmi

Maa Laxmi

वाराणसी. सप्ताह में हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। उसी तरह शुक्रवार भी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होती। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे है। जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से लक्ष्मी जी रूठ के घर से चली जाती है। इसलिए आप इस दिन ये काम भूलकर भी ना करे वरना आपको पैसो की बड़ी हानि हो सकती है।
1. शुक्रवार के दिन अपने घर को जितना हो सके स्वच्छ रखिए। ये आपकी सेहत के लिए तो अच्छा है। लेकिन साथ ही साफ़ सुथरे घर में लक्ष्मी जल्दी प्रवेश करती है। जिस घर में धुल मिट्टी जमी रहती है। दीवारों पर मकड़ी के जाले रहते है और बाकी चीजे भी व्यवस्थित नहीं रहती है। वहां लक्ष्मी आने से कतराती है।
2. शाम का समय पूजा पाठ का समय होता है। इस समय घर में पॉजिटिव एनर्जी का होना बेहद जरूरी होता है। अधिकतर देवी देवता भी शाम के समय ज्यादा एक्टिव रहते है। ऐसे में जब घर का कोई व्यक्ति इस दौरान सोता है। तो घर में नेगेटिव एनर्जी फैलने लगती है।

3. शुक्रवार के दिन आपको किसी भी रूप में जानवरों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। इसका मतलब ये हुआ कि आप इस दिन घर में नॉनवेज भी ना खाए।

4. घर की बहू बेटी लक्ष्मी का ही रूप होती है। ऐसे में आपको इनका मान सम्मान करना चाहिए और किसी भी हाल में इनकी बेज्जती या अपमान नहीं करना चाहिए।
5. भूलकर भी शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं इससे भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

Home / Varanasi / शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, होगा भारी नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो