scriptदेव दीपावली पर जरूर करें ये अचूक टोटके, कारोबार में आएगी बढ़ोत्तरी, होगा धन लाभ | Do These Totke on Dev dipawali night for money and luck | Patrika News
वाराणसी

देव दीपावली पर जरूर करें ये अचूक टोटके, कारोबार में आएगी बढ़ोत्तरी, होगा धन लाभ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवदीपावली मनाया जाता है

वाराणसीNov 23, 2018 / 05:00 pm

sarveshwari Mishra

Dev dipawali

Dev dipawali

वाराणसी. कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवदीपावली मनाया जाता है। दीपावली की तरह इस दिन भी घर को दीपों से सजाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धरती पर उतरते हैं। देव दीपावली पर खासतौर पर माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है जिससे प्रसन्न होकर मां धन वर्षा करती हैं। देव दीपावली की रात कुछ टोटके करने पर घर धन से भर जाता है। यहां हम आपको दिवाली पर अचूक टोटके बता रहे हैं जिनके आजमाने से आप बिगड़े काम बना सकते हैं।

व्यापार में तरक्की का उपाय
देव दीपावली पर अपने व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए आप एक उपाय कर सकते हैं। इस रात कच्चा सूत लेकर उसे शुद्ध केसर से रंग लें। मां लक्ष्मी का नाम जपते हुए दुकान पर बांध दें। दरिद्रता दूर हो जाएगी।

दरिद्रता दूर करने का सरसों तेल उपाय
देव दीपावली पर घर से गरीबी और दरिद्रता हटानी हो तो सरसों के तेल का दिया जलाएं। दीपावली की रात सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। इस उपाय से आपको अवश्य लाभ मिलेगा। आपको बतां दें कि सरसों के तेल से दरिद्रता भागती है।

धन प्राप्ति का उपाय
अपना खुद का घर खरीदने के लिए देव दीपावली के दिन अचूट टोटका अपना सकते हैं। आप किसी भूखे को भोजन करा दें। वहीं दूसरा टोटका भी है कि आप गाय को गुड़ खिलाएं। शुक्रवार को भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं औप रविवार को गाय को गुड़ खिलाएं। इस उपाय से अवश्य ही आपको घर संपत्ति की प्राप्ति का सपना पूरा होगा।

घर में लक्ष्मी वास का उपाय
दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करें। दिवाली रात को ही रात 11 से एक बजे के बीच मां लक्ष्मी के महामंत्र “ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:”का जाप करें। जाप के लिए कमलगट्टे या स्फटिक की माला जपें। इस उपाय को करने से घर में कभी गरीबी नहीं आती है और लक्ष्मी का वास होता।

Home / Varanasi / देव दीपावली पर जरूर करें ये अचूक टोटके, कारोबार में आएगी बढ़ोत्तरी, होगा धन लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो