scriptईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन और तरक्की की दुआ | Eid ul Azha prayers paid in Idgah and Mosque | Patrika News
वाराणसी

ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन और तरक्की की दुआ

एक दूसरे को मुबारकबाद देने के साथ शुरू हुआ कुर्बानियों का दौर।

वाराणसीAug 22, 2018 / 02:25 pm

Ajay Chaturvedi

ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

वाराणसी. गंगा जमुनी तहजीब वाली नगरी काशी में पर्व कोई हो उल्लास का वातावरण एक समान दिखता है। समाज का हर तबका हर त्योहार को मिलजुल कर सोल्लास मनाता है। इसी क्रम में बुधवार को ईद-उल-अजहा का पर्व हंसी-खुशी मनाया गया। ईदगाहों और मसजिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। खुदा की बारगाह में नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरक्कत और खुशहाली के लिए दुआ की।
इन ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज

काशी विद्यापीठ, लाट सरैया, नदेसर के अलावा अन्य मसजिदों पर सुबह तय समय से पहले ही नमाजियों का रेला पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ अधिक होने के चलते कई मसजिदों के बाहर कतार लगी। नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफ़िज मसजिद, मसजिद हड़हा सराय, शाही मसजिद ज्ञानवापी, ईदगाह हकीम सलामत अली पितरकुंडा, ईदगाह काशी विद्यापीठ, नदेसर जामा मस्जिद, मसजिद मान की तकिया अमान उल्लाहपुरा में सभी मसजिदों और ईदगाहों में सुबह 6:45 से 10:30 बजे के बीच नमाज अदा कराई गई।
सुबह से ही ईदगाहों पर लग गई थी भीड़

सुबह से ही ईदगाहों पर मेले जैसे माहौल रहा। बच्चों का अपना अलग उत्साह था। नए परिधानों में सजे-धजे बच्चों ने गुब्बारों और अपने मनपसंद खिलौनों के अलावा अन्य सामान खरीदे। नमाज के बाद एक-दूजे को गले लगकर बधाइयां दीं। फिर खुदा की राह में कुर्बानी की रवायत पूरी की गई।
तीन दिन तक चलेगा कुर्बानी का दौर

नमाज अदा करने के बाद शहर भर में कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। बताते चले बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह के नाम बकरे की कुरबानी देते हैं। कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक खुद के इस्तेमाल के लिए, दूसरा गरीबों के लिए और तीसरा संबंधियों के लिए। वैसे ज्यादातर लोग सभी हिस्सों का गरीबों में बांट देते हैं। कुर्बानी का सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।
ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो