script52 हज़ार से अधिक लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग, बनारस के चार इलाके रेड जोन में | four areas of varanasi in red zone alert | Patrika News
वाराणसी

52 हज़ार से अधिक लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग, बनारस के चार इलाके रेड जोन में

बनारस शहर के चार इलाकों को रेड जोन घोषित किया गया है

वाराणसीApr 07, 2020 / 10:47 am

Karishma Lalwani

52 हज़ार से अधिक लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग, शहर के चार इलाके रेड जोन में

52 हज़ार से अधिक लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग, शहर के चार इलाके रेड जोन में

वाराणसी. कोरोना के बढ़ते खतरे और लॉकडाउन के बीच बनारस प्रशासन ने अब तक 52 हज़ार से अधिक लोगों की थर्मल स्कैनिंग पूरी कर ली है। इसमें कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का इलाज किया गया जिसमें से दो व्यक्ति ठीक हो गए। वहीं एक 55 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। शहर के चार इलाकों को रेड जोन घोषित किया गया है। बनारस प्रशासन का मानाना है कि जिन 105 संदिग्धों की रिपोर्ट आने है, अगर उसमे संख्या सामान्य रही तो मुश्किल नहीं होगी। लेकिन संख्या बढ़ती है तो और मेहनत करने कर जरूरत होगी। लॉकडाउन के अभी एक सप्ताह शेष बचे हैं। ऐसे में प्रशासन कोरोना के खतरे को रोकने में दिन रात जुटा है।
रेड जोन से लिये गए सबसे अधिक नमूने

माइक्रोबायोलाजी विभाग बीएचयू में अब तक कुल 301 नमूने जांच के लिए भेजे गये है। जिसमें 41 नमूने लोहता, मदनपुरा से तथा 39 गंगापुर, बजरडीहा से लिये गये है। ये चारों ही इलाके ऐसे हैं जिसे प्रशासन ने रेड जोन घोषित किया है। अब तक की बात करें तो 189 नमूने निगेटिव पाए गए है, 105 नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। दो स्वस्थ एक मौत के अलावा चार का इलाज किया जा रहा है।
किसी भी तरह की न रह जाये कमी

संदिग्ध मरीजों के लिये दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में आठ-आठ घण्टों के तीन सिफ्ट में 24 घण्टे ओपीडी चलाई जा रही है। जिसमें जांच एवं परामर्श दिये जा रहे हैं। जनपद के अन्य राजकीय चिकित्सालयों में फ्लू के लिये अलग से कक्ष और कार्नर स्थापित करते हुए अलग से ओपीडी चलाई जा रही है। अग्नि शमन विभाग के पांच वाहनों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 11 स्थानों पर एण्टीलार्वा स्प्रे, 30 स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड स्प्रे तथा तीन स्थान पर फॉगिंग करायी है। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर माईकिंग द्वारा जन सामान्य को क्या करें-क्या ना करें की जानकारी दी जा रही है।
अब 52 हज़ार के पार की गई थर्मल स्कैनिंग

सोमवार को 1862 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर अब तक 16786, रेलवे स्टेशन पर 16200, होटल, लॉज, मठों आश्रमों में रूके 1352 विदेशी यात्रियों सहित कुल 52672 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र से 1488 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया। अब तक जनपद में कुल 17099 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। अब तक कुल 250 संदिग्ध व्यक्ति भर्ती हुये है। अब तक कुल 199 व्यक्ति डिस्चार्ज हुये है। इन दोनों चिकित्सालयों में वर्तमान में 51 व्यक्ति भर्ती हैं।
ग्रामीण इलाकों पर भी फोकस

ग्रामीण क्षेत्रों में भी एण्टी लार्वा स्प्रे एवं ब्लीचिंग छिड़काव के साथ-साथ आशा एवं एएनएम द्वारा क्या करें -क्या न करें की जानकारी दी गयी है। स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ नगर निगम, पंचायत विभाग, एवं नागरिक सुरक्षा विभाग इत्यादि विभागों द्वारा जनसामान्य को आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की जा रही है।

Home / Varanasi / 52 हज़ार से अधिक लोगों की हुई थर्मल स्कैनिंग, बनारस के चार इलाके रेड जोन में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो