scriptकांग्रेस की सातवीं सूची जारी, कौशांबी से मिला इस कद्धावर को टिकट, देखें पूरी लिस्ट | Girish Chandra Pasi is congress candidate from Kaushambi | Patrika News
वाराणसी

कांग्रेस की सातवीं सूची जारी, कौशांबी से मिला इस कद्धावर को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

-सातवीं सूची में कुल 35 प्रत्याशी शामिल-यूपी के नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा-पूर्वांचल के कौशांबी से प्रत्याशी घोषित

वाराणसीMar 23, 2019 / 02:26 pm

Ajay Chaturvedi

congress

congress

वाराणसी. कांग्रेस ने शुक्रवार और शनिवार की देर रात लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची में यूं तो 35 लोगों के नाम हैं लेकिन यूपी से केवल 09 लोग है जबकि पूर्वांचल से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।
कांग्रेस यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर अब मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से हाथ आजमाएंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद अपनी सीट बदलने की अर्जी लगाई थी। उनकी जगह कवि इमरान प्रतापगढ़ी को मुरादाबाद से उतारा गया है। वहीं, बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दकी को इंदिरा भाटी की जगह टिकट मिला है। पूर्वांचल के कौशांबी से गिरीश चंद्र पासी को टिकट दिया गया है।
बता दें कि कौशाम्बी के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश चंद्र, नेवादा ब्लॉक से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे। एक बार इनकी पत्नी शिखा सरोज ब्लॉक प्रमुख रही। 2009 के लोकसभा चुनाव में गिरीश पासी चायल (अब कौशाम्बी) से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जिसमें पराजय हुई थी। इन पर कई मुकदमे भी दर्ज है
काग्रेस महासचिव और सीईसी प्रभारी मुकुल वासनिक के स्तर से जारी सूची इस प्रकार है…

कांग्रेस के यूपी के 09 उम्मीदवारों की सूची

सीट- उम्मीदवार 2014 में कौन जीता

-बिलासपुर-छग- अटल श्रीवास्तव- भाजपा
-राजनांदगांव-छग- भोलाराम साहू- भाजपा

-रायपुर- छग- प्रमोद दुबे- भाजपा

-महासमुंद-छग देवेंद्र साहू भाजपा

-श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के लिए छोड़ी पीडीपी

-उधमपुर- जम्मू-कश्मीर विक्रमादित्य सिंह- भाजपा

-जम्मू- जम्मू-कश्मीर रमन भल्ला- भाजपा
-चंद्रपुर- महाराष्ट्र- रमन बांगड़- भाजपा

-जालना- महाराष्ट्र- विलास केशवराव ओंताड़े- भाजपा

-औरंगाबाद- महाराष्ट्र- सुभाष झांबड- शिवसेना

-भिवंडी- महाराष्ट्र- सुरेश काशीनाथ तावड़े- भाजपा

-लातूर- महाराष्ट्र- मछलिंद्र कामत- भाजपा

-बोलांगिर-ओडिशा- समरेंद्र मिस्ट- बीजद
-कोरापुट-ओडिशा- सप्तगिरी उल्का- बीजद

-तिरुवल्लूर- तमिलनाडु- डॉ. के जयकुमार- अन्नाद्रमुक

-कृष्णागिरी- तमिलनाडु- डॉ. ए चेल्लाकुमार- अन्नाद्रमुक

-अरानी-तमिलनाडु- डॉ. एमके विष्णुप्रसाद- अन्नाद्रमुक

-करूर-तमिलनाडु- सेल्वी जोथीं मनि- अन्नाद्रमुक

-तिरुचिरापल्ली- तमिलनाडु- थिरुनुकरसर- अन्नाद्रमुक
-थेनी-तमिलनाडु- ईवीकेस इलागोवन- अन्नाद्रमुक

-विरुधुनगर- तमिलनाडु- मनीकम टैगोर- अन्नाद्रमुक

-कन्याकुमारी- तमिलनाडु- एच वसंत कुमार- भाजपा

-खम्मम- तेलंगाना- रेणुका चौधरी वायएसआर- कांग्रेस

-त्रिपुरा वेस्ट-त्रिपुरा- सुबल भौमिक- माकपा

-त्रिपुरा ईस्ट-त्रिपुरा- प्रज्ञा देब वर्मन- माकपा
-बिजनौर-ृ उप्र- नसीमुद्दीन सिद्दीकी- भाजपा

-मुरादाबाद- उप्र- इमरान प्रतापगढ़ी- भाजपा

-हाथरस-उप्र- त्रिलोकी राम दिवाकर- भाजपा

-आगरा-उप्र- प्रीता हरित- भाजपा

-फतेहपुर सीकरी-उप्र- राज बब्बर- भाजपा

-बरेली-उप्र- प्रवीण आरोन- भाजपा

-हरदोई-उप्र- वीरेंद्र कुमार वर्मा- भाजपा
-बांदा-उप्र- बालकुंवर पटेल- भाजपा

कौशांबी- उप्र- गिरीश चंद्र पासी- भाजपा

-पुडुचेरी-उप्र- वी वैथिलिंगम एनआर- कांग्रेस

कौशांबी से कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश चंद्र पासी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो