scriptदेव दीपावली पर काशी में गंगा तट पर सजेगा भव्य राम दरबार, 12 कुंतल फूलों से गमकेगा घाट | Grand Ram Darbar will be decorated on the banks of Ganga in Kashi on Dev Diwali | Patrika News
वाराणसी

देव दीपावली पर काशी में गंगा तट पर सजेगा भव्य राम दरबार, 12 कुंतल फूलों से गमकेगा घाट

धर्म की नगरी काशी में देव दीपावली के दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में इस वर्ष काशी के गंगा तट पर अयोध्या का भव्य राम मंदिर नजर आएगा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि ने इस वर्ष घाट पर भव्य राम मंदिर और भारत की एकता को दर्शाने की तैयारी की है।

वाराणसीNov 25, 2023 / 09:59 pm

SAIYED FAIZ

Grand Ganga Aarti will be held on Dev Diwali

देव दीपावली पर होगी भव्य गंगा आरती

वाराणसी। त्रेता युग की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव दीपावली पर मनाया था। ऐसे में अब काशी में देव दीपावली मनाने की तैयारी स्वरुप देने जा रही है दैनिक संध्या आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवानिधि, गंगा सेवा निधि इस वर्ष दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्राचीन देव दीपावली आरती में राम दरबार का भव्य स्वरुप बनाने जा रहा है। इस वर्ष देव दीपावली पर काशी के तट पर अयोध्या का नजारा दिखाई देगा। इसके लिए दिल्ली और कोलकाता से मंगवा गए 12 कुंतल फूलों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा अमर जवानों की याद में उनके परिजनों को अवार्ड भी दिया जाएगा। इस दौरान भव्य गंगा आरती की जाएगी।
राममय होगी काशी

इस संबंध में अंग सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि अनवरत तीन दशक से भी ज्यादा समय से आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध भव्य देव-दीपावली महोत्सव इस वर्ष रामलला को समर्पित होगी। अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले भगवान शिव के अराध्य काशी राममय होगी। साथ ही साथ वर्षों से चली आ रही ‘एक संकल्प गंगा किनारे’ के माध्यम से मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली महोत्सव में देश-विदेश से आये हुए लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों से माँ गंगा के तट पर संकल्प दिलाकर संस्था द्वारा यह आवाह्न किया जायेगा कि माँ गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में आप सभी अपना योगदान दें, गंगा सेवा निधि परिवार का माँ गंगा को निर्मल रखने में सहयोग करें।

कारगिल युद्ध की स्मृति के लिए बनेगी अमर जवान ज्योति

सुशांत मिश्रा ने बताया कि 1999 कारगिल युद्ध विजय के उपलक्ष्य में हमनें अमर शहीदों के पुण्य स्मृति में आकाशदीप संकल्प का विस्तारीकरण एवं राष्ट्रीय रूप दिया था। संस्था द्वारा भारत के अमर वीर योद्धाओं की स्मृति में सम्पूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप जलाया जाता हैं, गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित भव्य देव-दीपावली महोत्सव के साथ ही आकाशदीप का समापन किया जाता है तथा भारत के अमर वीर योद्धाओं को ‘भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित भी किया जाता है।
मां गंगा की महाआरती में दिखेगी नारी शक्ति की झलक

देव दीपावली पर मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की एक अदभुत तस्वीर भी देखने को मिलेगी। इस वर्ष भव्य रामलला के विराजने से पहले 51 देव कन्याओं द्वारा आरती उतार कर काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव के अयोजन का प्रारम्भ करेंगी। रामलला के नाम पर दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली महोत्सव मे होने वाली महाआरती में 21 हजार दीपों से रौशन होगी।
https://youtu.be/rbDuurDOhqk

Hindi News/ Varanasi / देव दीपावली पर काशी में गंगा तट पर सजेगा भव्य राम दरबार, 12 कुंतल फूलों से गमकेगा घाट

ट्रेंडिंग वीडियो