scriptHoli 2018 : होली पर इन चीजों से रहें सावधान, न करें ये खतरनाक काम | Holi 2018 dangers health problems tips for health | Patrika News
वाराणसी

Holi 2018 : होली पर इन चीजों से रहें सावधान, न करें ये खतरनाक काम

होली मनाएं लेकिन सुरक्ष‍ित रहकर जानें रंगों का त्‍योहार आपके लिए क्‍या हेल्‍थ चैलेंज लेकर आ सकता है

वाराणसीMar 02, 2018 / 08:46 am

sarveshwari Mishra

Holi 2018

Holi 2018

वाराणसी. होली हिंदुओं सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा त्योहार है। इस रंगों के खूबसूरत त्योहार पर लोग न चाहते हुए भी रंगों में सराबोर हो ही जाते हैं। होली की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। लेकिन इस बीच आप ये न भूले की बिना सावधानी बरते आप इस त्योहार को न मनाएं। होली का मजा तब दुगना हो जाता है जब आपको किसी हानिकारक केमिकल से जुड़ी या स्वास्थ्य संबंधी चिंता नहीं सताती। जी हां, होली के जश्न के साथ कुछ स्वास्थ संबंधी जोखिम भी जुड़े हो सकते हैं।
हो सकती है ऐलर्जिक रिएक्शन

होली के रंग अक्सर केमिकल से बनाए जाते हैं और इनसे कुछ लोगों को ऐलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। एलर्जी से त्वचा, आंखों, नाक और गले में जलन हो सकती है। इनसे संवेदनशील लोगों में सर्दी, खांसी और सांस की तकलीफें भी हो सकती हैं। इनसे दमा और अन्य जटिल समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।
रंगों के केमिकल से हो सकता है ये नुकसान

होली के रंगों में संभावित हानिकारक केमिकल्स से त्वचा की समस्याएं होने से स्वास्थ्य को बहुत बड़ा खतरा होता है। इनसे खुजली, लालिमा, सूखापन, स्केलिंग, जलन का एहसास और फुंसियां हो सकती हैं। होली के रंगों का प्रभाव बालों पर भी पड़ सकता है। कई लोगों को होली के बाद बालों का झड़ना, सिर की त्वचा पर खुजली, गंजापन, बालों का बेजान और रूखा होने जैसी समस्याओं का सामान करना पड़ता है।
आंखों में हो सकती है ये समस्या

होली के जश्न के बाद लोगों में पाई जाने वाली आम समस्याएं आंखों से जुड़ी होती हैं, जिनमें जलन, खुजली, आंखों में अधिक पानी आना, रोशनी के प्रति अधिक संवेदनशीलता, आंखों में दर्द या लाल होने के लक्षण शामिल होते हैं।
खाने पर इस दिन रखें विशेष ध्यान नहीं तो हो सकती है ये समस्या

होली के उल्लास में रंग लगे हाथों से पकवान खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। रंग म्यूकस मेम्ब्रेन (श्लेष्म झिल्ली) में जलन पैदा कर सकते हैं, जिस कारण आपको मिचली, उल्टी या पेट की तकलीफ हो सकती है, साथ ही इंफेक्शन होने की संभावना भी बनी रहती है।

Home / Varanasi / Holi 2018 : होली पर इन चीजों से रहें सावधान, न करें ये खतरनाक काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो