scriptहोलिका दहन पर बन रहा अद्भुत संयोग, यह है शुभ मुहूर्त, जानिए क्या है महत्व | Holika Dahan 2019 Shubh muhurt date time and puja importance | Patrika News
वाराणसी

होलिका दहन पर बन रहा अद्भुत संयोग, यह है शुभ मुहूर्त, जानिए क्या है महत्व

जानिए कब है होलिका दहन

वाराणसीMar 06, 2019 / 03:33 pm

sarveshwari Mishra

holi 2019

holika Dahan

वाराणसी. हिंदू धर्म में रंगों का एक त्योहार होता है जिसे होली कहते हैं। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन को सभी बहुत ही अच्छे से मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्वयं को ही भगवान मान बैठे हरिण्यकश्यप ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के जरिए जिंदा जला देना चाहा था लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रहलाद के लिए चिता बनाई और चिता में स्वयं होलिका जलकर मर गई। इसलिए इस दिन होलिका दहन की परंपरा भी है।
होली पूजा का महत्व
घर में सुख-शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति आदि के लिये महिलाएं इस दिन होली की पूजा करती हैं। होलिका दहन के लिये लगभग एक महीने पहले से तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं। कांटेदार झाड़ियों या लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है फिर होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
20 मार्च- होलिका दहन
होलिका दहन मुहूर्त- 20:57 से 00:28
भद्रा पूंछ- 17:23 से 18:24
भद्रा मुख- 18:24 से 20:07

Home / Varanasi / होलिका दहन पर बन रहा अद्भुत संयोग, यह है शुभ मुहूर्त, जानिए क्या है महत्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो