scriptमहिला IAS बी चन्द्रकला के नाम पर किया ऐसा काम कि दर्ज हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप | IAS B.Chandrakala fake Facebook id use in fraud case | Patrika News
वाराणसी

महिला IAS बी चन्द्रकला के नाम पर किया ऐसा काम कि दर्ज हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

जालसाज ने आईएएस के नाम से डीरेका की महिला लिपिक से ऐंठे 50 हजार रुपये, मुंडुआडीह पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी

वाराणसीNov 22, 2018 / 03:30 pm

Devesh Singh

IAS B.Chandrakala

IAS B.Chandrakala

वाराणसी. आईएएस बी चन्द्रकला के नाम पर किसी ने ऐसा काम किया कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। मंडुआडीह पुलिस न सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आईएएस के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बना कर ठगी करने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-काशी में इसलिए मनायी जाती है देव दीपावली, बेहद रोचक है इसकी कहानी
डीरेका की महिला कर्मचारी सविता सिंह का बलिया में एक जमीन को लेकर विवाद था। महिला कर्मचारी की किसी जालसाज द्वारा फेसबुक पर IAS चन्द्रकला के नाम पर फेसबुक पर बनायी गयी आईडी से दोस्ती हो गयी। सविता सिंह सोचा कि यह आईएएस चन्द्रकला की फेसबुक आईडी है इसलिए बलिया में जमीन वाली समस्या के बारे में बताया। आईडी चलाने वाले ने मामले को खत्म कराने के लिए बैंक एकाउंट में 50 हजार रुपये जमा करने को कहा। महिला ने उसकी बातों में विश्वास करते हुए बताये हुए बैक एकाउंट में 50 हजार रुपये डाल दिये। इसके बाद भी महिला का जमीन विवाद नहीं सुलझा। महिला ने फेसबुक आईडी पर पैसे देने की बाद में काम नहीं होने की बात कही तो फिर से एक लाख रुपये देने को कहा गया। इस पर महिला को शक हो गया। महिला ने कई लोगों को यह बात बतायी। सामान्य लोगों के लिए फेसबुक आईडी की सही जानकारी ले पाना संभव नहीं था। निराश होकर महिला ने मंडुआडीह थाने में तहरीर दी। मंडुआडीह पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है इसलिए क्राइम ब्रांच व साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। बी चन्द्रकला को प्रदेश की तेज तर्रार आईएएस माना जाता है और उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी मिलते के बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंडुआडीह एसओ संजय त्रिपाठी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-बनारस में देव दीपावली के दिन धनवर्षा, 80 करोड़ से अधिक का होगा कारोबार

Home / Varanasi / महिला IAS बी चन्द्रकला के नाम पर किया ऐसा काम कि दर्ज हुआ मुकदमा, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो