scriptप्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशी सज कर तैयार, जानें तीन दिनों के मिनट टू मिनट प्रोग्राम | Kashi ready for 15th pravasi bharatiya sammelan | Patrika News
वाराणसी

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशी सज कर तैयार, जानें तीन दिनों के मिनट टू मिनट प्रोग्राम

पूर्व संध्या पर 1500 से ज्यादा प्रवासी पहुंचे काशी, 21 को सुबह 09 बजे ट्रेड फेसिलिटी सेंटर में होगा युवा प्रवासी संवाद, इसका उद्घाटन करेंगे सीएम योगी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, काशी को खूबसूरत दिखाने के लिए 20 हजार से अधिक रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों के गमले लगाए गए,बाबतपुर से ऐढ़े गांव और बड़ालालपुर स्टेडियम के अलावा गंगा के घाट लेजर शो और फसाड लाइटों से निखरे।
 
 
 

वाराणसीJan 20, 2019 / 09:26 pm

Ajay Chaturvedi

Kashi ready for pravasi bharatiya sammelan

Kashi ready for pravasi bharatiya sammelan

वाराणसी. प्रवासी भारतीय सम्मलेन के लिए काशी सजधज कर तैयार हो गई है। तीन दिवसीय सम्मलेन के पहले दिन सोमवार (21 जनवरी) को ट्रेड फेसिलिटी सेंटर (टीएफसी) में सीएम योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राज्यवर्धन सिंह राठौर युवा प्रवासी संवाद का उद्घाटन सुबह नौ बजे करेंगे। प्रवासी दिवस का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। तीसरे दिन (23 जनवरी) होगा समपन समारोह जिसके मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, मलयेशिया के स्वास्थ्य मंत्री शिव नेशन, राज्य मंत्री डॉ सुमुग़म रगास्वामी और पोलिटिकल सेक्रेट्री रमेश कुमार बनारस पहुंच चुके हैं।

एयरपोर्ट पर स्वागत के तौर तरीके से प्रवासी गदगद
बतपुर एयरपोर्ट के आगमन हॉल में पहुंच रहे प्रवासी भारतीयों का स्वागत कुमकुम, पुष्प माला और आरती से किया जा रहा है। स्कूली बच्चों का दल एक-एक कर सभी को पहले गुलाब के फूल देकर वेलकम कर रहा है, फिर रोली-चंदन लगाया जा रहै अतिथियों का। उसके बाद उतारी जा रही है आरती और माला पहनाई जा रही है। साथ ही हर प्रवासी को रुद्राक्ष की माला भेंट की जा रही है। एयरपोर्ट पर स्वागत के इस अंदाज से सभी गदगद दिखे। बता दें कि
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। विमानयात्री पांच स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही विमान तक पहुंच पा रहे थे। सभी प्रकार के वाहनों को पार्किंग एरिया में रोका जा रहा है। सीआईएसएफ की क्यूआरटी वाहन चक्रमण करती रही।
दुल्हन की तरह सजा शहर
प्रवासी सम्मेलन में आ रहे मेहमानों के खैरमकदम के लिए शहर दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो गया है। चौराहे, तिराहे रोशनी से जगमग हैं तो डिवाइडर भी चमचमा रहे हैं। इनकी शोभा बढ़ाने को 20 हजार से अधिक रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों के गमले लगाए जा रहे हैं। मेहमानों के स्वागत के लिये हर जगह होर्डिंग लगाई गई हैं। बाबतपुर से लेकर ऐढ़े गांव और बड़ालालपुर स्टेडियम के अलावा गंगा के घाट लेजर शो और फसाड लाइटों से निखर उठे हैं। बचा खुचा काम युद्ध स्तर पर रविवार रात तक पूरा करने के लिए काम जारी है। रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों और कार्यक्रम स्थल को रंगबिरंगे झालरों से सजाया गया है। डिवाइडरों को नीले व काले रंग से रंगने के बाद डेलीनेटर लगाये गए हैं। मेहमान जिन मार्गों से जाएंगे, उन पर डिवाडरों पर गमले रखे जा रहे हैं। चौराहों को झालर और फूलमालाओं से सजाने की तैयारी चल रही है।

घाटों का सौंदर्य निखरा फसाड लाइट से
मेहमान गंगा घाट देखने भी पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी घाटों पर फसाड और लेजर लाइटें लगवाई है। इससे घाटों का सौंदर्य बढ़ गया है। घाटों पर जगमगाती रोशनी बनारस के लोगों के लिये भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय लोगों के लिए घाट सेल्फी पॉइंट बन गए हैं।
टेंट सिटी का नाम हुआ श्री बालेश्वर अग्रवाल नगर
ऐढ़े में प्रवासी मेहमानों के लिए बसाए गए अस्थायी शहर (टेंट सिटी) का नाम ‘श्री बालेश्वर अग्रवाल नगर’ कर दिया गया है। उड़ीसा के बालासोर नगर में जन्मे हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा बालेश्वर अग्रवाल का बनारस से भी जुड़ाव रहा है। डॉ. बालेश्वर अग्रवाल ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाए जाने की शुरुआत करने का श्रेय डॉ. अग्रवाल को जाता है। डॉ. अग्रवाल के अनुनय पर ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी शुरुआत की थी। पहला प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2003 में मनाया गया था। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। डॉ. बालेश्वर अग्रवाल एक समाचार पत्र एजेंसी के संपादक भी रहे। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद का काम संभाला। आजीवन हिंदी पत्रकारिता से जुड़े रहे। प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए नई दिल्ली में प्रवासी भवन का निर्माण कराया।
टेंट सिटी में दी जा रही वेलकम बुक
टेंट सिटी में बने कॉटेजों में मेहमानों को ‘वेलकम बुक दी जा रही है। इस बुक में बनारस के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल से लेकर टेंट सिटी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। प्रशासन की ओर से लगभग पांच हजार वेलकम बुक मंगवाई गई हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी की पत्रिकाएं भी मेहमानों को दी गई हैं।ऐढ़े स्थित टेंट सिटी में मेहमानों को कोई समस्या न हो इसके लिये खास इंतजाम किये गये हैं। कॉटेज में पहुंचते ही मेहमानों को एक किट दी जा रही है। इसमें वेलकम बुक, अंग्रेजी पत्रिकाएं, वेलकम पेज और प्रवासी सम्मेलन के महत्व के बारे में बताया गया है। वहीं टेंट सिटी, बड़ालालपुर स्थित कार्यक्रम स्थल और टीएफसी (ट्रेड फैसिलिटी सेंटर) का एक नक्शा दिया गया है। इससे किस स्थान पर क्या है असानी से जानकारी मिल सकेगी।इन स्थानों का किया जिक्रवेलकम बुक में एक पेज पर टेंट सिटी व बड़ालालपुर में मेहमानों को मिलने वाली सुविधाओं को साइन के माध्यम से बताया गया है। इसमें ई रिक्शा, हॉस्पीटल, एंबुलेंस से लेकर अन्य कई सामान्य सुविधाओं की जानकारी दी है। इसके अलावा वेलकम पेज पर विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, सारनाथ स्थित बौद्ध स्थल, घाट, रामनगर का किला, संकट मोचन मंदिर और आसपास के जिले के प्राकृतिक स्थल की जानकारी दी गई है।
प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम

21 जनवरी, सोमवार
सुबह 9:00 बजे – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में दीप प्रज्ज्वलन।
सुबह 9:15 से 9:40 – विदेश सचिव डी मुलय की ओर से स्वागत।
सुबह 9:40 से 9:55 – केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार राज्यवर्धन सिंह राठौर का संबोधन
सुबह 9:55 से 10:10 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन।
सुबह 10:10 से 10:30 – नार्वे में संसद के सदस्य हिमांशु गुलाटी का संबोधन।
सुबह 10:30 से 10:40 – न्यूजीलैंड में संसद के सदस्य कंवलजीत सिंह बख्शी का संबोधन।
सुबह 10:40 से 11:05 – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का उद्घाटन भाषण।
दोपहर 11:05 से 11:10 – युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के सचिव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन।
दोपहर 11:30 से 01:00 – पहला अधिवेशन। युवा भारतीय प्रवासियों के साथ परिचय। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के संयुक्त सचिव रवीश कुमार। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से संवाद।
दोपहर 1:00 से 02:30 – राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ लंच ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में।
शाम 5:30 बजे तक – क्रीड़ा संकुल में उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम।
शाम 6:00 से 7:00 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में उत्तर प्रदेश के पांरपरिक नृत्य व संगीत का कार्यक्रम।
शाम 7:00 बजे के बाद – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात का खाना।
रात नौ बजे तक सुविधानुसार – बीएचयू में छात्र-छात्राओं के साथ युवा भारतीय प्रवासियों का संवाद।
22 जनवरी, मंगलवार
सुबह 10:20 – क्रीड़ा संकुल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे।
सुबह 10:25 से 12:10 – सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर आल इंडिया रेडियो के कलाकारों की ओर से थीम सांग। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संबोधन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन। मॉरीशस प्रो. रेशमी रामदोनी की किताब ‘एंसिएंट इंडियन कल्चर एंड सिविलाइजेशन’ का विमोचन। ‘भारत को जानिये क्विज’ की अवार्ड सेरेमनी व ग्रुप फोटो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का धन्यवाद ज्ञापन।
दोपहर 12:10 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में प्रधानमंत्री पहुंचेंगे।
दोपहर 12:15 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में मुख्य अतिथि मॉरीशस प्रवींद जगन्नाथ का आगमन।
दोपहर 12:20 से 12:50 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर के हाल में सभा।
दोपहर 12:50 से 01:20 – फ्री टाइम या प्रमुख प्रवासी मेहमानों के साथ बैठक।
दोपहर 1:30 से 02:30 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच। इसमें 30 प्रमुख लोग शामिल होंगे।
दोपहर 12:00 से 2:00 – क्रीड़ा संकुल में डेलीगेट्स का लंच।
दोपहर 3:00 से शाम 4:30 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में दूसरा अधिवेशन। भारत में साइबर क्षमता पर चर्चा। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर केंद्रीय संयुक्त सचिव उपेंद्र सिंह रावत। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से संवाद।
शाम 4:45 से 6:15 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में तीसरा अधिवेशन। भारत में अवसर और चुनौतियों पर चर्चा। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर संयुक्त सचिव विनोद के जैकब। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ संवाद।
शाम 7:00 से रात 08:30 – क्रीड़ा संकुल में सांस्कृतिक कार्यक्रम।
रात 08:30 – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ क्रीड़ा संकुल में रात का भोजन।
23 जनवरी, बुधवार
सुबह 9:00 से 10:15 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में चौथा अधिवेशन। कमजोर वर्ग भारतीय नागरिकों के लिए काम करने वाले भारतीय संगठनों पर चर्चा। संयुक्त सचिव अमृत लुगुन का संबोधन।
सुबह 10:15 से 11:45 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में पांचवा अधिवेशन। आधुनिक भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर चर्चा। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर अतिरिक्ति सचिव संजय कुमार वर्मा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ संवाद।
दोपहर 12:00 से 01:15 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में छठा अधिवेशन। सस्ते अपशिष्ट प्रबंधन में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर चर्चा। कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर संयुक्त सचिव विनोद के जैकब। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ संवाद।
दोपहर 01:30 से 02:45 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में राज्यपाल राम नाईक के साथ दोपहर का भोजन।
दोपहर 03:00 से 04:15 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में सातवां अधिवेशन। कीफायती सौर ऊर्जा उत्पादन में भारतीय प्रवासियों की क्षमता व योगदान पर चर्चा। संयुक्त सचिव के नागराज नायङ्मू का संबोधन।
शाम 04:15 से 05:00 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर के अटल विहारी वाजपेयी सभागार में सभी प्रवासी मेहमानों का कार्यक्रम।
दोपहर 05:00 से 06:30 – क्रीड़ संकुल में समापन कार्यक्रम और प्रवासी भारतीय सम्मेलन अवार्ड समारोह। इसमें पहले डेलीगेट्स पहुंच जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचेंगे। राष्ट्रगान होगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज स्वागत भाषण देंगे। योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के हाथों प्रवासी भारतीय सम्मेलन अवार्ड दिया जायेगा। समारोह को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। विदेश सचिव डी मुलय धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
रात 08:00 – ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशन के प्रेसिडेंट डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ रात का भोजन।
Kashi ready for pravasi bharatiya sammelan
Kashi ready for pravasi bharatiya sammelan
Kashi ready for pravasi bharatiya sammelan
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो