scriptप्रियंका गांधी का बनारस दौरा, जानिये क्या है कार्यक्रम, कहां-कहां जा रही हैं… | Know Priyanka Gandhi Protocol in Varanasi | Patrika News
वाराणसी

प्रियंका गांधी का बनारस दौरा, जानिये क्या है कार्यक्रम, कहां-कहां जा रही हैं…

20 मार्च की सुबह पहुंचेंगी बनारस।

वाराणसीMar 15, 2019 / 05:11 pm

Ajay Chaturvedi

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 20 मार्च की सुबह बनारस पहुंच रही हैं। वह यहां दिन बर रहेंगी। काशी की पवित्र धरती पर पहुंच कर वह सबसे पहले शीतला माता मंदिर पहुंचेंगी और दर्शन पूजन करेंगी। वहीं वह महिला समूह से मुलाकात भी करेंगी। यह जानकारी वाराणसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने पत्रिका को दी।
शर्मा के अनुसार प्रियंका बनारस में न केवल बाबा विश्वनाथ और शीतला माता का दर्शन पूजन करेंगी बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगी। आम कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित है।
विस्तार से जानें कार्यक्रम
प्रात- 09 बजे चुनार गेस्ट हाउस से वाराणसी की रवानगी
प्रात- 10 बजे आगमन शीतला मंदिर
महिला समूह से मुलाकात
शीतला मंदिर से सुल्तानकेश्वर मंदिर
सुल्तानकेश्वर से रामनगर

मल्लाहों से मुलाकात और कस्बे का भ्रमण। लाल बहादुर शास्त्री के घर का मुआयना। शहर का भ्रमण।
रामनगर से अस्सी घाट, स्थानीय लोगो से मुलाकात। जैन प्रतिनिधियों से मुलाकात। विश्वनाथ मंदिर दर्शन।
अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट स्टीमर से। विश्वनात मंदिर दर्शन। मैदागिन पार्टी कार्यालय आगमन। कार्यकर्ताओं से मुलाकात। होली मिलन समारोह।
शाम 6.30 बजे बाबतपुर से वापसी।
प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और चुनार के कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ आरपी त्रिपाठी ने इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के डीएम को जो पत्र भेजा है उसके अनुसार वह 18 मार्च की सुबह ही प्रयागराज संगम पहुंचेंगी। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह छतनाग के लिए रवाना होंगी। छतनाग से दुमदुमा जाएंगी। यहां घाट रिशेप्शन का प्रोग्राम है। दुमदुमा से सिरसा जाएंगी। वहां दर्शन, पदयात्रा, शिव मंदिर में दर्शन, वरिष्ठजनों से मुलाकात होगी। सिरसा से दुडिहारकौधरिया जाएंगी। यहां अतिथि गृह में पुलवामा आतंकी घटना में शहीद महेश राज यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह सीतामणि (वाया दिघियापुर) भदोही पहुंचेंगी। क्षेत्र का भ्रमण करेंगी। फिर सीतामणि से रामपुर घाट, भदोही आएंगी। यहां घाट रिशेप्शन का प्रोग्राम है। रामपुर घाट से विंध्याचल जाएंगी।
विंध्याचल में गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी. यहीं मिर्जापुर के कालीन बुनकरों व वकीलों के प्रतिनिधियों संग वार्ता होगी। उसके बाद रात में विंध्याचल देवी का दर्शन पूजन करेंगी।
19 मार्च को वह विंध्याचल से मिर्जापुर के कंतित पहुंचेंगी। यहां मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार का दर्शन करने के बाद आम लोगों संग वार्ता करेंगी। कंतित से विंध्याचल घाट, विंध्याचल घाट से पक्का घाट मिर्जापुर, घाट रिशेप्शन मिर्जापुर शहर में। पक्का घाट से कचहरी घाट, यहां अधिवक्ताओं संग बातचीत। कचहरी घाट से भटौली, मिर्जापुर पहुंच कर गांव का भ्रमण। भटौली से चंद्रिका देवी मंदिर। दर्शन पूजन व आम जन संग वार्ता। चंद्रिका देवी मंदिर से देवरी पहुंचेंगी। देवरी से चुनार गेस्ट हाउस। चुनार में वह जनसंपर्क भी करेंगी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। शहर में रोड शो भी होगा। साथ ही प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात व पार्टी कार्यकर्ताओं संग वार्ता होगी। यहीं रात्रि विश्राम कर अगले दिन यानी 20 मार्च को वाराणसी के लिए रवाना होंगी।

Home / Varanasi / प्रियंका गांधी का बनारस दौरा, जानिये क्या है कार्यक्रम, कहां-कहां जा रही हैं…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो