वाराणसी. काशी बदल रही है। काफी कुछ नया हो गया है। अब तो यहां प्राचीनता के साथ ही आधुनिकता का पुट भी नजर आने लगा है। काशी विश्वनाथ धाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाद अब जल्द ही यहां आने वाले पर्यटकों के लिए प्राचीन दशाश्वमेध घाट किनारे टूरिस्ट प्लाजा की सुविधा भी हासिल होने वाली है। ऐसे में यहां आने वाला हर पर्यटक प्लाज के रेस्टोरेंट में बैठ कर मां गंगा की अनुपम क्षटा भी निहार सकेंगे। साथ ही ऐतिहासिक मान महल का मनोरम दृश्य भी नेत्रों में कैद कर सकेंगे।