scriptजोधपुर में सरेराह महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने कही ये बात कि शर्म से झुकेंगी आंखें, चौंक जाएंगे आप | you will get shocked after reading police officer statement on molestation | Patrika News
वाराणसी

जोधपुर में सरेराह महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने कही ये बात कि शर्म से झुकेंगी आंखें, चौंक जाएंगे आप

थानाधिकारी के गैर जिम्मेदाराना बोल, सिर्फ झगड़ा हुआ, ओढऩा खींचा, हाथ पकड़ नीचे गिराया व छेड़छाड़ कर भागे, राजीव गांधी नगर में वारदात से सहमे मोहल्लेवासी

वाराणसीNov 01, 2016 / 07:31 pm

Nidhi Mishra

molestation

molestation

पाल लिंक रोड के पास राजीव गांधी कॉलोनी में शनिवार शाम सब्जी लेने निकली एक महिला को कुछ युवकों ने सरेराह हाथ पकड़ नीचे गिरा दिया और छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने पर सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया और बचाकर घर में ले गया। हद तो तब हो गई जब घबराई महिला शिकायत लेकर प्रतापनगर थाने पहुंची तो थानाधिकारी रामसिंह कार्रवाई की बजाय महिला को ही नसीहत देने लगे कि वो उस कॉलोनी से निकलती ही क्यूं है?
READ MORE: दिवाली पर घर जा रहे श्रमिक को लिफ्ट दी फिर सूने रास्ते ले जाकर की एेसी घिनौनी हरकत

जानकारी के अनुसार पाल रोड के पास समन्वय नगर निवासी चिकित्सक के घर कार्य करने वाली एक महिला सब्जी लेने के लिए शाम को दुकान जा रही थी। पीछे स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में पहुंचने पर पहले से खड़े चार-पांच युवक उस पर छींटाकशी करने लगे। महिला किसी तरह वहां से निकलने लगी तो युवकों ने आड़े फिरकर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाती उससे पहले एक युवक ने उसका ओढऩा खींच लिया। पीछे से एक युवक ने हाथ पकड़ा और महिला को नीचे गिरा दिया तथा छेड़छाड़ करने लगे। वह बेहद घबरा गई और जोर से चिल्लाने लगी।
READ MORE: ‘जिसने बापू का नाम पुकारा, दूर हुआ उसका अंधियारा’, जेल के बाहर आसाराम समर्थकों ने यूं गाई आरती

काफी देर तक चिल्लाने की आवाज सुनकर सामने ही रहने वाला एक व्यक्ति घर से बाहर निकला और बीच-बचाव कर महिला को छुड़ाया। वह उसे अपने घर ले गया। महिला ने फोन करके चिकित्सक को वहां बुलाया। प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। वे थाने पहुंचे व मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस पर कोई असर नहीं हुआ। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विपिन शर्मा के निर्देश पर पुलिस कुछ हरकत में आई और महिला को साथ लेकर मौके पर पहुंची। महिला ने एक युवक की पहचान की और उसे थाने लेकर आई। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है।
READ MORE: उजियारे के दिन मासूम के जीवन में छाया अंधेरा, आंख का लेंस खिसका, रोशनी लौटना मुश्किल

पुलिस बोली, यहां से निकलती ही क्यूं हो? बदनामी होगी

महिला ने थाने में पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी आपबीती बताई। साथ ही शरीर पर खरोंचें भी दिखाई। युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की बजाय थानाधिकारी ने महिला को ही नसीहत दे डाली कि वो उस कॉलोनी से निकलती ही क्यूं है? महिला ने मामला दर्ज करने की बात कही तो उन्होंने कि इससे उसकी बदनामी होगी।
कॉलोनी में जाने से ही डर लगता है

चिकित्सक ने बताया कि कॉलोनी की स्थिति भयावह है। सभी तरह की अपराधिक गतिविधि वहां चलती है। पुलिस सब जानकर मूक दर्शक बनी है। दिन में भी वहां से निकलने से डर लगता है। कोई बड़ी वारदात होने पर ही पुलिस हरकत में आएगी।
READ MORE: दिवाली पर जोधपुर में 40 स्थानों पर आगजनी, यहां लगी भीषण आग को बुझाने में हुई 12 घंटे की मशक्कत

छेड़छाड़ की शिकायत आई थी

‘महिला से छेड़छाड़ व गलत कार्य का प्रयास किए जाने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी को मौके पर भेजा था। क्या कार्रवाई की गई पता करवाता हूं। कोई कार्रवाई नहीं हुई है तो गम्भीर बात है।’ -विपिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोधपुर
सिर्फ झगड़ा हुआ था

‘महिला के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। सिर्फ झगड़ा हुआ था। दिन में दो सौ मामले आते हैं। पुलिस को जो उचित लगा वो कर रहे हैं।’ -रामसिंह पूनिया, थानाधिकारी प्रतापनगर जोधपुर

Home / Varanasi / जोधपुर में सरेराह महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने कही ये बात कि शर्म से झुकेंगी आंखें, चौंक जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो