scriptवाराणसी में प्रदशर्न कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए, 45 गिरफ्तार | Lathicharge on Samajwadi Party Workers in Varanasi During Protest | Patrika News
वाराणसी

वाराणसी में प्रदशर्न कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए, 45 गिरफ्तार

यूपी के वाराणसी में बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर पुलिस ने जमकर पीटा। पुलिस का आरोप है कि सपा कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर आए और पथराव किया, जिसके बाद बल प्रयोेग करना पड़ा।

वाराणसीSep 14, 2020 / 03:22 pm

रफतउद्दीन फरीद

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

वाराणसी. बढ़ती बेरोजगारी और अपराध को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वाराणसी में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि प्रदशर्न के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान कई सपा र्कार्यकर्ताओं को चोटें भी आयीं, जबकि प्रदर्शन कर रहे 45 से अधिक सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रदशर्न में कोविड-19 के की रोकथाम के लिये जारी गाइड लाइन का पालन न होने पर जब उन्हें रोका गया तो कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद बल प्रयोग कर उन्हें हटाया गया।


दरअसल सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदशर्न के मद्देनजर वाराणसी जिला मुख्यालय पर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा एसीएम चतुर्थ शुभांगी शुक्ला और एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी स्वयं मौजूद थे। प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी और उनका ज्ञापन लेकर लौटाने की योजना थी। इस बीच दोपहर में प्रदर्शन करते बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम वहां पहुंचा और कलेक्ट्रेट परिसर की ओर बढ़ने लगा, रोके जाने पर सपाई पुलिस से उलझ गए और कहासुनी होने लगी। पुलिस की मानें तो सपाई हाथापाई पर उतर आए, इसके बाद पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया और सपाई जमकर पीटे गए। करीब 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस ले जाया गया।

 

आरोप है कि सपा कार्यकर्तओं ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर 45 से अधिक कार्यकर्तओं को गिरफ्तार किया। उधर गिरफ्तार किये गए कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस अत्याचार का जवाब यूपी की जनता 2022 के चुनाव में देगी, यह भ्रष्टाचारियों की सरकार है। लाठी चार्ज की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के वाराणसी महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने मीडिया से कहा है कि डीएम से मिलकर अपनी बात कहने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करा शर्मनाक है। कई सपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Home / Varanasi / वाराणसी में प्रदशर्न कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए, 45 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो