scriptरायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पहुंची वाराणसी, महिला हिंसा के खिलाफ किया गंगा पूजन, CM योगी पर बोला हमला | mla Aditi Singh Ganga Pooja in Banaras against female violence in UP | Patrika News
वाराणसी

रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पहुंची वाराणसी, महिला हिंसा के खिलाफ किया गंगा पूजन, CM योगी पर बोला हमला

कहा, योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

वाराणसीMay 17, 2019 / 09:49 pm

Ajay Chaturvedi

ADITI SINGH

ADITI SINGH

वाराणसी. रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह शुक्रवार की शाम पहुंची बनारस। यहां दशाश्वमेध घाट पर किया गंगा पूजन। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका है उन पर हुआ हमला इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। प्रदेश सरकार पर से मेरा भरोसा पूरी तरह से उठ गया है इसलिए आज मैं अपनी व प्रदेश की सभी महिलायों की सुरक्षा के लिए माँ गंगा की शरण में आयी हूँ।
अदिति सिंह ने भाजपा सरकार पर सीधे प्रहार करते हुए कहा कि जनता ने जिस प्रदेश से देश का प्रधानमंत्री व गृह मंत्री चुना, उस प्रदेश में इस समय हर तरफ गुंडाराज कायम हो चुका है, प्रदेश की आम महिलाएं पहले से ही असुरक्षित थी अब महिला विधायक पर उनकी पार्टी के गुंडे हमले करने से भी नही चूक रहे हैं। उन्होंने हापुड़ में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना को लेकर भाजपा एवं राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

रायबरेली की सदर विधायक व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अदिति सिंह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शमीना शफीक, प्रदेश. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी, गोरखपुर की जिला अध्यक्ष महिला शेहला अहरारी, प्रतिभा अटल, मीडिया पैनलिस्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पंखुरी पाठक व अन्य कांग्रेस महिलाओं ने शुक्रवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर देश– प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना की।
बता दें कि चार दिन पहले लखनऊ से रायबरेली जाते समय उन पर दो अलग-अलग स्थानों पर प्राणघातक हमला हुआ था, जिसमें अदिति सिंह बाल-बाल बची थी। अदिति सिंह ने अपने ऊपर हुए प्राणघातक हमले में रायबरेली जिले से निवर्तमान एमएलसी व भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाई गण जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, गणेश सिंह व अन्य लोगों को दोषी ठहराया है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से सवाल किया कि नामजद दोषियों की अब तक गिरफ्तारी क्यों नही की गयी है? इसलिए कि सभी सत्ता पक्ष से हैं?
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
ADITI SINGH

Home / Varanasi / रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पहुंची वाराणसी, महिला हिंसा के खिलाफ किया गंगा पूजन, CM योगी पर बोला हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो