scriptNDRF ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि | NDRF Tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas | Patrika News
वाराणसी

NDRF ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों को किया याद, कहा देश कभी नहीं भूल सकता है वीर सपूतों की शहादत

वाराणसीJul 26, 2019 / 08:09 pm

Devesh Singh

NDRF

NDRF

वाराणसी. एनडीआरएफ ने कारगिल के युद्ध में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। एनडीआरएफ के अधिकारियों से लेकर रेस्कुएर्स ने पुष्प अर्पित कर देश के जाबाज सिपाहियों को नमन किया। एनडीआरएफ के डीआईजी आलोक सिंह ने कहा कि देश के जाबाद बेटों ने कारगिल लड़ाई में एक बार फिर अपना पराक्रम दिखाते हुए दुश्मनों को करारी शिकस्त दी थी।
यह भी पढ़े:-Kargil Vijay diwas-शरीर पर लगी थी आठ गोलियां, फिर भी आलिम अली ने लहराया जुबार हिल पर तिरंगा
NDRF
IMAGE CREDIT: Patrika
उन्होंन देश की सुरक्षा में लगे केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों को भी उनके कत्र्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सलाम किया। बताते चले कि पाकिस्तानी सेना ने धोखे से 1999 में कारगिल की महत्वपूर्ण स्थलों पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पाकिस्तानी सेना को खदेडऩे के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय आरंभ किया था। पाकिस्तानी सेना ऊंचाई पर कब्जा जमाये हुई थी इसके बाद भी देश के वीर सपूतों के आगे पाकिस्तानी सेना की एक नहीं चली और उन्हें जंग का मैदान छोड़ कर भागना पड़ा। 26 जुलाई को भारतीय सेना ने विजय हासिल की थी इसलिए इस दिन कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। शहीदों की शहादत को सलाम करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। संदेश दिया जाता है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपनी सेना के साथ खड़ा रहता है और हमारे देश की सेना इतना सक्षम होती है कि उनके रहते हुए कोई भी दुश्मन देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ में चढ़ाये फूल व बेलपत्र से सुगंधित होगा आपका घर

Home / Varanasi / NDRF ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो