काशी के पंचागों के मुताबिक तीन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने जा रहा है। इन राशियों के जातक को बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। खास तौर पर संतान पक्ष की ओर से। यही नहीं आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों के अच्छी खबर ये है कि इनकी माली हालत में भी सुधार होगा।
इन तीन राशियों में हम सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की। इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो रहा है नवंबर से। जीवन में खुशियां छाई रहेंगी। मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में दिन प्रतिदिन तरक्की करेंगे।
अब बात करते हैं वृश्चिक राशि की, इस राशि के जातकों को बेशुमार खुशिय़ां मिलने जा रही हैं। रोजगार, नौकरी में भी लाभ की स्थिति बन रही है। सभी जरूरतें पूरी हो जाएंगी। जीवन आनंदमंय यानी खुशहाल होगा। छात्र-छात्राओ को थोडी सी मेहनत से भी ज्यादा फल प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए भी नवंब से दिन फिरन वाले हैं। यह महीना काफी लाभकारी रहेगा। छात्र-छात्राओं के लिए खास तौर से यह महीना काफी लाभदायक है। उन्हें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। वे चिंता मुक्त हो सकेंगे। साथ ही धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।