scriptPM मोदी के मन की बात के बाद बीजेपी नेताओं ने कांवरियों दिलाया पर्यावरण व जल संरक्षण का संकल्प | oath of environment protection After PM Modi Man Ki Bat | Patrika News
वाराणसी

PM मोदी के मन की बात के बाद बीजेपी नेताओं ने कांवरियों दिलाया पर्यावरण व जल संरक्षण का संकल्प

-कांवरिया शिविर में सबने सुनी पीएम के मन की बात-भाजपा नेताओं ने कांवरियों को कराया भोजन

वाराणसीJul 28, 2019 / 07:10 pm

Ajay Chaturvedi

पीएम मोदी के मन की बात सुनते कांवरिया

पीएम मोदी के मन की बात सुनते कांवरिया

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सतत् प्रयास करने को अभियान चलाने का नारा दिया। पीएम के इस आह्वान पर उनके संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं ने आम लोगों सहित कांवरियों को पर्यावरण संक्षण और जल संचयन की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांवरिया शिविर में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांवरियों को भर पेट भोजन भी कराया।
पीएम के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन इस रविवार को काशी में लक्सा स्थित सिंधी धर्मशाला में लगे कांवरिया शिविर में किया गया। पार्टी के क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पीयूष वर्धन ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने मन की बात कार्य्रकम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण व जल संरक्षण पर ज्यादा बल दिया इसलिए हमें भी पर्यावरण और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनना होगा। इसके तहत देश के हर नागरिक को कम से कम अपने परिवार के सदस्यों की कुल संख्या के बराबर पौध रोपण करना होगा। लगाए गए पौधों की सुरक्षा की चिंता करनी होगी। उसे अपने पुत्र के समान पालना होगा। उन्होंने कहा कि देश में जल संकट से जूझ रहा है और हर जगह पत्थरों की इमारतों की वजह से जल संचयन का कोई साधन ही नहीं रह गया है। ऐसे में वर्षा का पानी कहीं ऐकत्र नही हो पाता है। ऐसे में हमें पौधरोपण के साथ घरों में जल संचयन की समुचित व्यवस्था करनी होगी। हमें अपनी अगली पीढी के लिए यह करना अनिवार्य होना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
भाजपा नेता कांवरियों को भोजन कराते
इतना ही नहीं पीएम के मन की बात कार्यक्रम के बाद पार्टी के लोगों ने शिविर में आए सभी कांवरियों को भोजन भी कराया।

इस मौके पर क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पीयूष वर्धन सिंह, अनूप जयसवाल, शिव प्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शोभनाथ विश्वकर्मा, धीरेंद्र शर्मा, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Home / Varanasi / PM मोदी के मन की बात के बाद बीजेपी नेताओं ने कांवरियों दिलाया पर्यावरण व जल संरक्षण का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो