गोरखपुर में सुरक्षा के बीच दिखाई गई पद्मावत
गोरखपुर के यूनाइटेड टॉकीज में भारी सुरक्षा के बीच दिखाई गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए मुख्यमंत्री के शहर में इस फिल्म के रिलीज के लिए भारी मात्रा में सुरक्षाबल को लगाना पड़ा। कई सीओ स्तर के अधिकारी समेत पुलिस के आला अधिकारी शहर में फिल्म की रिलीज पर नजर गड़ाए हुए है। उधर, पुलिस ने विरोध की आशंका में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।