
PM Narendra Modi
वाराणसी. बसपा सुप्रीमो मायावती ने योजना बनायी थी लेकिन उसे जमीन पर नहीं उतार पायी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्ही योजनाओं को मूर्त रूप देकर कई समीकरण साध लिये हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पीएम मोदी ने दलित वोटरों के साथ पंजाब से लेकर हरियाणा तक की सियासत साधने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री को अपनी योजना में कितनी सफलता मिलती है यह तो समय ही बतायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया
सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर करोड़ों लोगों के लिए आस्था का केन्द्र है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मंदिर में जाकर दर्शन किया और विकास योजनाओं की सौगात दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने कार्यकाल के दौरान संत रविदास मंदिर में विकास की धारा बहाने की योजना बनायी थी, जो पूरी नहीं हो पायी थी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इन्ही योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी उठायी है जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने काम शुरू किया है। मंदिर में दर्शन करने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने रैदासियों को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने सीर पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कहा कि वर्ष २०१६ में मुझे मंदिर में मत्था टेकने व लंगर छकने का मौका मिला था उस समय मैंने यहां के विकास की बात कही थी जिसे अब पूरा करने आया हूं। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद मैंने यहां के विकास की डीपीआर की बात की थी। पहले चरण में ५० करोड़ से विस्तारीकरण व सुंदरीकरण का कार्य किया गया है। बीएचयू से लेकर यहां तक की सड़क को संवारा व सजाया जायेगा। यहां पर १२ किलोमीटर का एक रास्ता बनेगा। गुरु की कांसे की प्रतिमा व कम्यूनिटी हाल बनाया जायेगा। विकास कार्य पूरा हो जाने के बाद यहां पर लाखों लोगों को सारी सुविधा एक साथ मिलने लगेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संत की जन्म स्थली से देश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए जात-पात को उभारते हैं। गुरु के बताये रास्ते पर चल कर ही समाज में समानता आ सकती है। पीएम मोदी ने पांच साल में किये गये कार्य से लेकर नोटबंदी व भ्रष्टाचार पर भी अपनी बात कही।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास मंदिर में जाकर टेका मत्था
Updated on:
19 Feb 2019, 12:26 PM IST
Published on:
19 Feb 2019, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.