scriptAkanksha Dubey Death: एक्ट्रेस की आत्महत्या में पुलिस को समर पर शक, गायक को पकड़ने बिहार गई टीम | Police doubt on samar singh in Akanksha Dubey Death case | Patrika News

Akanksha Dubey Death: एक्ट्रेस की आत्महत्या में पुलिस को समर पर शक, गायक को पकड़ने बिहार गई टीम

locationवाराणसीPublished: Mar 28, 2023 04:14:03 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Akanksha Dubey Death: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या में पुलिस को समर सिंह पर शक है। सुसाइड से पहले एक्ट्रेस ने समर को फोन किया था।

bsb_1.jpg
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की कथीत आत्महत्या का मामला मामला गहराता जा रहा है। एक्ट्रेस की फोन के जांच में आखिरी कॉल और मैसेज समर को किया गया था। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक का फोन बंद आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए UP पुलिस आज बिहार के लिए रवाना हो गई है। वहीं, आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या का शक समर सिंह पर लगाया है।
bsbj_1.jpg
समर सिंह से जुड़ रहे हत्या के तार
आकांक्षा दुबे के कथीत तौर पर आत्महत्या के मामले में गायक समर सिंह पुलिस जांच के दायरे में हैं। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आकांक्षा की मौत से पहले उनके मोबाइल में भोजपुरी गायक समर सिंह के मैसेज पुलिस को मिले हैं। अंतिम काल में भी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के नंबर मिले हैं।
बिहार गई UP पुलिस
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की कथीत आत्महत्या और उनकी मां मधु दुबे के गायक समर सिंह पर आरोप लगाने के बाद आज UP पुलिस उनसे पुछताछ के लिए बिहार गई है। बता दें कि समर सिंह और आकांक्षा दुबे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर का फोन बंद है, इसके साथ ही उनके परिवार व करीबियों के मोबाइल को भी पुलिस ट्रैक कर रही है। ताकि गायक और उसके भाई की लोकेशन मिल सके।
यह भी पढ़ें

अतीक के लिए दूसरा घर है नैनी जेल, घर के बने खाने से लेकर औरतें तक आती थी मिलने

bsb14.png
समर सिंह का UP के नेताओं से अच्छी पकड़
भोजपुरी गायक समर सिंह का UP की एक राजनैतिक पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते है। वह कई बार उनके लिए गाना गा चुका है। वह इस कथित आत्महत्या में खुद को बचाने के लिए इन नेताओं की मदद चाहता है। बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मरने से पहले रात करीब 2.30 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। अपने लाइव वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो