scriptलोकसभा चुनाव- पूर्वांचल में नहीं चला प्रियंका गांधी का जादू, काउंटिंग जारी | Priyanka Gandhi magic Fail in purvanchal | Patrika News
वाराणसी

लोकसभा चुनाव- पूर्वांचल में नहीं चला प्रियंका गांधी का जादू, काउंटिंग जारी

ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रहीभाजपा के बाद गठबंधन है दूसरे स्थान पर

वाराणसीMay 23, 2019 / 02:50 pm

Ajay Chaturvedi

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

डॉ अजय कृष्ण चतुर्वेदी


वाराणसी. 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात साफ हो रही है कि पूर्वांचल में प्रियंका गांधी का जादू नहीं चला। पूर्वांचल की ज्यादातर सीटों पर सीधी लड़ाई में नहीं दिख रही। काग्रेस तीसरे नंबर पर ही चल रही है।
ऐन चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और खास तौर पर पूर्वांचल में पार्टी की मजबूती के लिए प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारा। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया और पूर्वांचल की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रियंका ने इस जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए होली से पहले प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा यात्रा की। फिर अंतिम चरण के मतदान से ठीक पर वाराणसी और मिर्जापुर में रोड शो किया। प्रियंका की गंगा यात्रा हो या रोड शो दोनों में ही जनता का समर्थन मिलता दिखा। वाराणसी में हुआ रोड शो काफी सफल रहा। बावजूद इसके ये भीड़ हमेशा की तरह वोट में कन्वर्ट नहीं हो सकी।
प्रियंका का रोड शो भी वैसे ही रहा जिस तरह से पूर्व के सालों में तत्कालीन कांग्रेस व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी का रोड शो रहा। गांधी परिवार के सदस्यों को देखने के लिए तो भीड़ उमड़ी पर वो भीड़ कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने नहीं गई।
हालांकि इसके लिए राजनीतिक विश्लेषक जहां प्रत्याशियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो साथ ही यह भी कह रहे हैं कि पूर्वांचल में कांग्रेस का संगठन भी धराशाई है। आलम यह कि मतदान के दिन ज्यादातर पोलिंग सेंटर्स के आसपास पार्टी की चौकी तक नहीं रही। वो कहते हैं कि कांग्रेस के पास कोई बेस वोट ही नहीं है, फिर किस आधार पर कोई वोट करने जाए।
अगर बात करें वाराणसी की तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय, मिर्जापुर के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी, गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी, सलेमपुर से डॉ राजेश मिश्र, चंदौली से कांग्रेस समर्थित शिवकन्या कुशवाहा ये सभी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इसी तरह अन्य सीटों का भी हाल है। पूर्वाचल की प्रायः हर सीट पर भाजपा और गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। यानी इस बार भी कांग्रेस का पूर्वांचल में खाता खुलना दूर का सपना बन गया है।
पूर्वाचंल की सीटों की स्थिति
वाराणसी

भाजपा नरेंद्र मोदी-
सपा शालिनी यादव-
कांग्रेस अजय राय-

आज़मगढ़ से सपा आगे

सपा अखिलेश
भाजपा निरहुआ भाजपा

राबर्ट्सगंज से एनडीए आगे

अपना दल पकौड़ी लाल
सपा भाईलाल
कांग्रेस भगवती प्रसाद
बलिया बीजेपी आगे

भाजपा वीरेंद्र सिंह
सपा सनातन पांडेय

सलेमपुर से भाजपा आगे
भाजपा रवींद्र कुशवाहा
बसपा आरएस कुशवाहा

गाजीपुर से बसपा आगे

भाजपा मनोज सिन्हा
बसपा अफजाल अंसारी
कांग्रेस अजीत कुशवाहा
मऊ से बसपा आगे

भाजपा हरिनारायन राजभर
बसपा अतुल राय

लालगंज से बसपा आगे

संगीता बसपा
नीलम बीजेपी
पंकज सोनकर कांग्रेस

मिर्जापुर से एनडीए आगे

अपना दल अनुप्रिया पटेल
सपा रामचरित्र निषाद
कांग्रेस ललितेशपति

जौनपुर से बसपा आगे

भाजपा केपी सिंह
बसपा श्याम सिंह यादव
कांग्रेस देवव्रत मिश्र

मछलीशहर से बसपा आगे

भाजपा बीपी सरोज
बसपा टीराम

भदोही से भाजपा आगे

भाजपा रमेंश बिंद
बसपा रंगनाथ मिश्र
कांग्रेस रमाकांत यादव
चंदौली से भाजपा आगे

भाजपा डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो