scriptदुविधा खत्म प्रियंका गांधी के तीन दिवसीय चुनावी गंगा यात्रा का आगाज 18 से, कांग्रेसी उत्साहित | Priyanka Gandhi three-day election Ganga Yatra from 18 March | Patrika News
वाराणसी

दुविधा खत्म प्रियंका गांधी के तीन दिवसीय चुनावी गंगा यात्रा का आगाज 18 से, कांग्रेसी उत्साहित

लंबे जद्दोजहद के बाद मिली सभी जगह से अनुमति, प्रियंका प्रयागराज से सीतामढी, विंध्याचल होते पहुंचेगीं भदोही। फिर 20 को पहुंचेंगी बनारस।

वाराणसीMar 17, 2019 / 08:22 pm

Ajay Chaturvedi

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. भगवान राम और गंगा का सहारा लेकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा को कांग्रेस अब उसी अंदाज में टक्कर देगी। इसके लिए कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय चुनाव गंगा यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रयागराज सहित, मिर्जापुर, भदोही और वाराणसी से प्रियंका के इस दौरे को प्रशासन की इजाजत मिल गई है। बता दें कि प्रियंका गांधी प्रयागराज से अपनी चुनावी गंगा यात्रा का आगाज करेंगी। वह प्रयागराज में दर्शन-पूजन, आम लोगों और कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होने के बाद सोमवार की शाम तक पहुंचेगी प्रयागराज-मिर्जापुर की सीमा सीतामढ़ी (सीता रसोइया) वहां से वह विंध्यांचल माई का दर्शन-पूजन करते हुए भदोही होते 20 मार्च को बनारस पहुंचेंगी। सीतामढ़ी में सीता जी की पूजा अर्चना कर मैदान फतह करने का आशीर्वाद लेंगी। प्रियंका गांधी सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में रात्रि प्रवास भी करेंगी। माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
प्रियंका गांधी अपने तीन दिन के प्रयाग, विंध्य, काशी के दौरे पर गंगा यात्रा से सीधे मोदी को चुनौती देने के इरादे से भ्रमण पर आ रही हैं। जंहा मोदी ने अपने चुनावी अभियान में कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है और उन्होंने गंगा के साफ करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। वही उन्होंने बुनकर और गंगा के मल्लाह के जीवन स्तर को बेहतर करने के आसवासन दिया था। प्रियंका इन्ही वर्ग से मिलकर कई राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगी।
इन क्षेत्रों में गंगा से इनके जीवन का अभिन्न अंग और जीविका का साधन है। यहां गंगा लोगों उनकी भावना, श्रद्धा का केंद्र है। ऐसे में गंगा यात्रा से कांग्रेस प्रियंका के माध्यम से सीधे जुड़ने की कोशिश करेंगी और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोल कर पांच वर्ष के गंगा सफाई और लोगो के उत्थान के लिए बीजेपी द्वारा किये दावे पर पर सवाल उठाएंगी। प्रियंका गांधी कल चार बजे के करीब जलमार्ग से सीतामढ़ी पहुंचेंगी जहां वह पार्टी के कार्यकर्ताओ और स्थानीय लोगो से मुलाकात करेगी। उसके बाद वह सीता समाहित स्थल पर मां सीता के मंदिर में पूजा अर्चना करेगी यह वह मंदिर है जहां मां सीता ने अपने दूसरे वनवास के समय यही धरती में समाहित हुई थी।
प्रियंका गांधी की चुनावी गंगा यात्रा प्रयागराज के करछना के मवइया घाट से शुरू होगी। इससे पहले वह मेजा निवासी रहे शहीद के घर जा कर परिवार के लोगों से मिल कर संवेदना जताएंगी। बता दें कि शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन की ओर से जारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के बाद उनके चुनावी गंगा यात्रा को संशय पैदा हो गया था। प्रयागराज प्रशासन ने उनकी यात्रा की अनुमति नहीं दी थी। मामला जिला प्रशासन और जल परिवहन प्राधिकरण सहित अन्य 12 विभागों के बीच फंसा दिया गया था। लेकिन रविवार को आधी रात के करीब प्रयागराज के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट ने प्रियंका के दौरे को सशर्त इजाजत दे दी। यह इजाजत प्रयागराज सीमा तक के लिए ही दी गई है। हां! प्रयागराज प्रशासन ने अपनी वाली करते हुए प्रियंका के संगम स्थल जाने के कार्यक्रम को खारिज कर दिया है। इस प्रियंका गांधी रविवार की रात प्रयागराज पहुंच रही हैं। वह अपने पैतृक आवास स्वराज भवन में जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी कुछ देर आराम करने के बाद प्रयागराज के कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगी जो देर रात तक चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रियंका के इस चुनावी गंगा यात्रा के दौरान सीमित स्टीमर व नौकाएं ही रहेंगी।
इस बीच प्रयागराज से चलकर मिर्जापुर पहुंचेंगी प्रियंका वाड्रा गांधी उनके इस आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी जी जान से अपने नए महासचिव का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्य धाम में अष्टभुजा डाल बांग्ला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात बीच बातचीत के बाद क्रांति शरीफ स्थित ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह दर्शन करेंगी। पिर कचहरी घाट होते हुए चुनाव पहुंचेंगी। चुनार में नगर भ्रमण करण के करके वाराणसी निकल जाएंगी। उनके इस दौरे से सारे कांग्रेसी जनो में बहुत उत्साह है और सभी उन के स्वागत को आतुर हैं।- राजेशपति त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
प्रियंका वाड्रा को एसपीजी के साथ साथ आचार संहिता का पालन करते हुए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वह जल मार्ग से आ रही हैं।- प्रकाश स्वरूप पांडेय,अपर पुलिस अधीक्षक,मिर्जापुर

इधर प्रियंका गांधी के 20 मार्च के वाराणसी के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। उनके गंगा यात्रा से संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। डीएम सुरेंद्र सिंह के अनुसार जल-थल मार्ग की जांच कराई जा रही है। इस बीच उन्होंने बताया कि उनकी गंगा यात्रा को निर्वाचन आयोग ने रोड शो की श्रेणी में डाल दिया है।

Home / Varanasi / दुविधा खत्म प्रियंका गांधी के तीन दिवसीय चुनावी गंगा यात्रा का आगाज 18 से, कांग्रेसी उत्साहित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो