scriptआंध्र प्रदेश से आए संत ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस को दिया समर्थन, प्रज्ञा ठाकुर पर कही ये बड़ी बात | Ram Sena chief Vishnu Vinod Support Congress against Narendra Modi | Patrika News
वाराणसी

आंध्र प्रदेश से आए संत ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस को दिया समर्थन, प्रज्ञा ठाकुर पर कही ये बड़ी बात

– बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर को बताया मनोरोगी
-कहा, भाजपा फैला रही भगवा आतंक
-कांग्रेस ने हमेशा सभी धर्मों का किया आदर

वाराणसीMay 07, 2019 / 02:12 pm

Ajay Chaturvedi

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी

वाराणसी. कांग्रेस के टिकट से बनारस से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे अजय राय के समर्थन में मंगलवार को बनारस पहुंचे आंध्र के संत। उन्होने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर भगवा आतंक फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर यादव और मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरीं प्रज्ञा ठाकुर पर भी साधा निशाना।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
राम सेना, आंध्र प्रदेश के प्रमुख विष्णु विनोदम ने मंगलवार को कांग्रेस के खजुरी स्थित केंद्रीय कार्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भगवा आंतक तो भाजपा फैला रही है। इसी के तहत तो प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि उन्हें अब तक कोर्ट से क्लीनचिट नहीं मिली है। कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी धर्म का अनादर नहीं किया। हमेशा ही हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्मों का आदर किया।
तेजबहादुर यादव
रामसेना प्रमुख ने सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने से पहले राम सेना के उपाध्यक्ष रहे तेजबहादुर यादव को साइको करार दिया। खास तौर पर तेजबहादुर के उस बयान को गलत बताया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात कही थी। कहा कि किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बात करने वाला कोई साइको ही हो सकता है। मैं इसका पूरी तरह से खंडन करता हूं।
विष्णु विनोदम महाराज ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि आज कल प्रधानमंत्री को भगवान राम याद आ रहे हैं, जबकि हकीकत ये है कि आज तक कभी भी वह रामलला के दर्शन तक करने नहीं गए। कहा कि भजपा कभी भी अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवाएगी। राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस ही करेगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
मीडिया से मुखातिब विष्णु विनोदम

Home / Varanasi / आंध्र प्रदेश से आए संत ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस को दिया समर्थन, प्रज्ञा ठाकुर पर कही ये बड़ी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो