scriptशतरंज खिलाड़ी के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म | raped with chess player after marriage promis | Patrika News
वाराणसी

शतरंज खिलाड़ी के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

वाराणसीMar 14, 2019 / 11:21 am

Sunil Yadav

शतरंज खिलाड़ी के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

शतरंज खिलाड़ी के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक शतरंज खिलाड़ी को शादी का झांसा देकर हरियाणा में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर सिगरा थाना पुलिस में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक वो कुछ माह पहले शतरंज खेलने हरियाणा के कुरुक्षेत्र गई थी। जहां, कैंप में उसकी पहचान साहिल धवन से हुई। कुछ ही दिन में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अमृतसर में सगाई कर ली और तकरीबन चार माह तक साथ रहे। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच शादी का झांसा देकर साहिल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने साहिल पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे भगा दिया।

मामले के संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर हरियाणा पुलिस की मदद से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Varanasi / शतरंज खिलाड़ी के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो