इन स्थानों का भी कराएगा सैर
गांधी घाट से खुलकर दानापुर, मनेर, डोरीगंज, रिविलगंज, सुंदरपुर बराज, रूद्रपुर, बलिया, बक्सर, चौसा, जमनिया, गहमर, गाजीपुर, रजवारी होते हुए वाराणसी तक जाएगा। इनमें से ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराते हुए चार दिनों में एमवी गंगा विहार बनारस पहुंचेगा। किराया अभी तय नहीं हुआ है। एमवी गंगा विहार पर फ्लोटिंग रेंस्टोरेंट के साथ ओपेन डेक, बार, रेस्टोरेंट, डाइनिंग रूम, स्पा, पेंट्री की सुविधा है।