scriptजब बनारस के जाम में फंसे श्रीश्री रविशंकर, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप | Shri Ravi Shankar car stranded in Banaras Traffic jam | Patrika News
वाराणसी

जब बनारस के जाम में फंसे श्रीश्री रविशंकर, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते समय जाम से हुआ सामना, जानिए क्या है कहानी

वाराणसीApr 01, 2019 / 06:53 pm

Devesh Singh

Spiritual Master Shri Ravi Shankar

Spiritual Master Shri Ravi Shankar

वाराणसी. बनारस में सड़क जाम बड़ी समस्या में से एक है। आये दिन वीवीआईपी भी इस जाम में फंस जाते हैं। सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का वाहन भी इसी जाम में फंस गया। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिस ने अध्यात्मिक गुरु के वाहन को जाम से निकाला।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में लहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का वाहन जब गौदोलिया पहुंचा तो वहां पर पहले से जाम लगा हुआ था इसी बीच उनका वाहन भी जाम में फंस गया। उनके साथ चल रहे पुलिस के लोगों ने किसी तरह से जाम हटा कर उनके वाहन को जाम से बाहर निकाला। इसके बाद श्रीश्री रविशंकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया। बताते चले कि बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने में यहां का जाम सबसे बड़ी समस्या है। काशी की सड़के संकरी है और वहां पर अतिक्रमण व वाहनों की बढ़ती संख्या से आये दिन जाम लगा रहता है जिसे रोकने में यातायात पुलिस नाकाम साबित होती है।
यह भी पढ़े:-NGT की सख्ती ने उड़ायी अधिकारियों की नीद, पूर्वी यूपी के चेयरमैन ने कहा लगेगा करोड़ों का जुर्माना, वेतन भी रोका जायेगा

Home / Varanasi / जब बनारस के जाम में फंसे श्रीश्री रविशंकर, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो