26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JHV डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी के गर्लफ्रेंड की भूमिका की होगी जांच

क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस को पचास हजार का इनाम, जल्द ही पकड़े जायेेंगे दो और आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Nov 2018, 5:57 PM IST

Police and Criminal

Police and Criminal

वाराणसी. एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को जेएचवी डबल मर्डर में पकड़े गये मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। एसएसपी ने कहा कि घटनाक्रम में मुख्य आरोपी के गर्लफ्रेंड की भूमिका की जांच भी हो रही है और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी ने सनसनीखेज घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस को 50 हजार का पुरस्कार दिया है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर के मुख्य आरोपी ने बताया कैसे असलहा लेकर सिक्योरिटी को दिया धोखा, साथी ने क्यों चलायी गोली

crime Branch Prabhari " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/06/crime_3679095-m.jpeg">
IMAGE CREDIT: Patrika

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना में शामिल दो और आरोप ऋषभ कुंदन को भी जल्द पकड़ा जायेगा। एसएसपी ने बताया कि गर्लफ्रेंड की बहन को नौकरी से निकाल दिया गया था जिसके बाद गर्लफ्रेंड के उकसावे में आकर आलोक उपाध्याय व उसके दोस्तों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी थी और दो लोग घायल हो गये थे। एसएसपी ने कहा कि 5 नवम्बर को क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन से आरोप आलोक को पकड़ा था। आरेपी को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, कैंट थाना के पूर्व प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, नागेश सिंह, अमित मिश्रा, रामानंद यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, सुरेन्द्र कुमार मौर्य आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे। पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद, एसपी सिटी दिनेश सिंह व सीओ कैंट आईपीएस डा.अनिल कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रिय परिसर में ठेका लेने के लिए माफिया में छिड़ी वर्चस्व की जंग

criminal " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/06/criminal_3679095-m.jpeg">
IMAGE CREDIT: Patrika

दो और आरोपियों के साथ असलहा बरामद करने की होगी चुनौती
क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस को अब बचे हुए दो आरोपी ऋषभ व कुंदन को पकडऩे के साथ हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करने की चुनौती है। पुलिस का दावा है कि आलोक से पूछताछ में दो अन्य बदमाशों का सुराग मिल गया है जिन्हें जल्द ही पकड़ा जायेगा। बताते चले कि देश में पहली बार किसी मॉल में डबल मर्डर हुआ था। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था जिसके बाद क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस ने पांच दिन के अंदर ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर केस, क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग