scriptBHU के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के खिलाफ फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाया पुतला | Students burn effigy against BHU resident doctors strike | Patrika News
वाराणसी

BHU के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के खिलाफ फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाया पुतला

– BHU के रेजिडेंट डॉक्टर्स एक सप्ताह से हैं हड़ताल पर, मरीजों का है बुरा हाल

वाराणसीDec 04, 2021 / 07:58 pm

Ajay Chaturvedi

रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के खिलाफ छात्रों ने जलाया पुतला

रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के खिलाफ छात्रों ने जलाया पुतला

वाराणसी. BHU के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हफ्ते भर से चल रही हड़ताल से जहां समूचे उत्तर भारत से आने वाले मरीज परेशान हैं। ऑपरेश हो नहीं पा रहे हैं, एमआरई रिपोर्ट तक नहीं मिल पा रही, अन्य जांच कार्य भी प्रभावित है। लेकिन इन रेजिडेंट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। ऐसे में इन रेजिडेंट्स के विरोध में बीएचयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर सुंदर लाल चिकित्सालय के सामने रेजिडेंट्स डॉक्टरों का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
इस मौके पर आंदोलित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में हड़ताल खत्म न हुई तो बीएचयू का छात्र समुदाय अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू कर देगा।

रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के खिलाफ छात्रों ने जलाया पुतला
बता दें कि नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी से नाराज रेजिडेंट्स डॉक्टर आठ दिन से हड़ताल पर हैं। ये न ओपीडी (बहिरंग विभाग) में जा रहे हैं न ऑपरेशन थिएटर में। ऐसे में ऑपरेशन तक प्रभावित हो रहा है। हालात इतने बुरे हैं कि जिन मरीजों को पहले से ऑपरेशन की डेट मिली है उन्हें भी वापस लौटाया जा रहा है। यहां तक कि प्रसूति विभाग का इलेक्टिव ओटी में भी काम नहीं हो रहा। इस सूरत में बनारस ही नहीं बल्कि समूचे उत्तर भारत से यहां आने वाले मरीजों और तीमारदार परेशान हैं। मरीज लगातार ओपीडी का चक्कर लगा रहे हैं। सर्वाधिक दिक्कत मेडिसिन विभाग से जुड़े मरीजों की है।
उधर सर सुंदरलाल चिकित्सालय के एमएस प्रो केके गुप्ता भी रेजिडेंट्स की इस हड़ताल से परेशान हैं। उनका कहना है कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते काम प्रभावित हो रहा है।

Home / Varanasi / BHU के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के खिलाफ फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाया पुतला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो