आजकर दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन की समस्या खत्म नहीं हो रही है। दिन-भर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घरों में दुबके लोग बाहर जाने से डर रहे हैं। सूरज ढलने के साथ ही ठंड का असर और गहरा जाता है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे जिसके चलते तापमान में गिरावट हो सकती है।
बता दें कि पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी समेत इलाहाबाद के तापमान में गिरावट आई है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर घने कोहरे के चलते लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। मौसम के इस बदले रुख की वजह से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में ठंड और गहरा सकती है।
जानिए आज आलग-अलग जिलों में क्या है तापमान
जिला | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस) |
वाराणसी | 10.0 | 25.0 |
गोरखपुर | 09.0 | 25.0 |
प्रयागराज | 10.0 | 26.0 |