काशी के ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों की चाल में होली पर बदलाव आने वाला है। इसके चलते कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन सभी राशियों के जातकों की मानों लाटरी लगने वाली है। धन योग बन रहा है जिससे आय में तो वृद्धि होगी ही कमाई के नए मौकों का मार्ग भी प्रशस्त होगा। दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी।
इन राशि के जातकों पर होगी मां लक्ष्मी और सरस्वती दोनों की कृपा 1.मेष राशि के जातकों के लिए धन योग बन रहा है। ऐसे में अगर वे नई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो उन्हें लाभ होगा।
2-वृषभ राशि के लोगों को भी फायदा होगा। इससे आय में वृद्धि होगी और कमाई के नए जरिए भी बनेंगे। यह समय बिजनेस या नए काम की शुरुआत के लिए सबसे बेहतर है। इससे आपके कार्य में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी।
3-.सिंह राशि के जातकों की भी होली बहुत अच्छा बीतने वाली है। क्योंकि इस बीच आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। प्रेम विवाह का योग बन रहा है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो ये वक्त उससे शादी करने के लिए सबसे उपयुक्त है।
4-कुंभ राशि वालों पर भी ईश्वर की कृपा रहेगी। ऐसे लोगों को नौकरी में प्रमोशन एवं बिजनेस में सफलता मिल सकती है। 5-तुला राशि वालों का भी आने वाला समय अच्छा जाने वाला है। क्योंकि उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इससे उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।
6-.मीन राशि वालों के लिए भी होली के पहले का समय खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान मीन जातकों को दौलत और शोहरत हासिल होगी। इस राशि के लोग अपने दुश्मनों को धूल चटाने में सफल होंगे। ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के चलते शत्रु उनका बाल तक बांका नहीं कर पाएंगे।