
काशी के कलाकारों ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया अनूठा उपहार
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आने वाले हैं। वह गुरुवार के इस दौरे पर वाराणसी में 2100 करोड़ रुपये लागत वाली 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें करखियांव में डेयरी संयंत्र का शिलान्यास, बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण शामिल है। पीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। करखियांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए बनारस के 8 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से किसान वह भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर लगातार पहुंच रहे है। इस मौके पर काशी के कलाकारों, शिल्पकारों ने अपने सांसद व प्रधानमंत्री के लिए अनोखा उपहार तैयार किया है। वैसे काशी के कलाकारों की ये परंपरा है, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जब भी बनारस आए तो इन कलाकारों ने अपने हुनर का परिचय उपहार सौंप कर किया।
इस बार वाराणसी के कलाकारों ने प्रधान मंत्री के लिए एक ऐसा जरदोजी का अंगवस्त्रम तैयार किया है जो बेजोड़ है। इसे जरदोजी शिल्पि, शादाब आलम ने तैयार किया है। इस अंगवस्त्रम में जय किसान के साथ गेंहू कि बाली को उभार कर जरदोजी विधि से रेशम के धागो का प्रयोग करते हुए तैयार किया गया है। शादाब ने इसे करीब एक सप्ताह की मेहनत से पूर्ण रूप से बनारसी वस्त्र के ऊपर बनाया है।
जी आई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ रजनी कांत ने बताया कि यह क्राफ्ट काशी के जी आई टैग मे शामिल हो कर आत्म निर्भर भारत अभियान के लोकल से ग्लोवल मे शुमार है। बताया कि अंगवस्त्रम के अलावा कलाकार रामेश्वर सिंह ने डिजाइनर राज कुमार सिंह की देखा रेख में किसान दंपति का हल हासुआ और टोकरी ले कर 27 इंच का एक अन्य उपहार तैयार किया है। इसे भी सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे।
Published on:
23 Dec 2021, 12:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.