शिवपुर निवासी राकेश न्यायिक का आरोप है कि दाऊद इब्राहिम के साथ बाहुबली क्षत्रिय विधायक राजा भैया, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के बीच गठजोड़ हो चुका है। इसके चलते बृजेश सिंह व मुख्तार अंसारी कई मुकदमों से बरी होते जा रहे हैं। आरोप है कि कुंडा के डिप्टी एसपी जिलाउल हक हत्याकांड के बाद राजा भैया पर जांच बैठी थी और इस जांच से राजा भैया को बचाने के लिए मुख्तार अंसारी ने पैरवी की थी इसके बाद राजा भैया ने ही मध्यस्थता करके मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह के बीच दोस्ती करायी थी। तीनों माननीय का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम से भी जुडऩे का आरोप लगाया गया है। राकेश न्यायिक ने शिवपुर थाना में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की थी इसके बाद कोर्ट में भी याचिका दायर की है। कोर्ट ने इसी संदर्भ मे 9 जनवरी तक शिवपुर पुलिस को रिपोर्ट देने को कहा था लेकिन पुलिस कोर्ट में अपनी रिपोर्ट नहीं दे पायी। अब कोर्ट ने पुलिस को २० जनवरी को समय दिया है इसके बाद पता चल पायेगा कि आरोपों में सच्चाई है या नहीं।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज भी चलती है सत्ता, पीएम मोदी की लहर में भी जीता चुनाव