scriptBJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, सपा के कई लोग भाजपा के संपर्क में | UP BJP president Dr Mahendra Nath Pandey statement on Samajwadi Party | Patrika News
वाराणसी

BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, सपा के कई लोग भाजपा के संपर्क में

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, मायावती अखिलेश को राजनीति का बबुआ बना कर छोड़ेंगीं। शत्रुघ्न सिन्हा को वाराणसी की जनता हमेशा के लिए खामोश कर देगी।

वाराणसीJan 17, 2019 / 07:57 pm

Ajay Chaturvedi

Mahendra nath Pandey

Mahendra nath Pandey

वाराणसी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मायावती पर दिया है बड़ा बयान। उन्होंने वाराणसी में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि यह जगजाहिर है कि मायावती किसी के साथ कितने दिनों तक रहती हैं। हमने 1993 का गठबंधन भी देखा है। उन्होंने कहा कि मायवाती, अखिलेश यादव को राजनीति का बबुआ बना कर छोड़ेंगी।
डॉ पांडेय ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बयान कि भाजपा के कई लोग मेरे संपर्क में हैं के जवाब में कहा कि जल्द ही हम बताएंगे कि सपा के कितने लोग हमारे संपर्क में हैं। मैं बहुत जल्द उनके नामों की लिस्ट जारी कर दूंगा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है। अब मायावती का जादू नहीं चलने वाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में दलितों और गरीबों के लिए जितनी योजना लागू हुई है उससे दलित गरीब तबका बीजेपी के साथ है।
भाजपा अध्यक्ष ने अनुप्रिया पटेल के साथ अनबन की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कहा कि अनुप्रिया पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। उनके पति को भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के बारे में भी दावे से कहा कि वह भाजपा गठबंधन में ही रहेंगे। वह कहीं नहीं जाने वाले।
बनारस से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चुनाव न लड़ने पर कहा कि किस मुंह से आते वह। ये अच्छा है कि समय रहते उन्होंने अपना आंकलन कर मैदान से खुद को बाहर कर लिया। शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में कहा कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। जनता ही उन्हें जवाब दे देगी। शत्रुघ्न सिन्हा के बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर कहा कि बनारस की जनता उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर देगी।
यूपी में भाजपा की चुनावी जीत से पूरी तरह से आश्वस्त डॉ़ पांडेय ने कहा कि एकतरफा जीत तय है। हम 74 सीट जीत कर पिछला यानी 2014 की जीत का रिकार्ड भी तोड देंगे। कहा कि कोई भी गठबंधन या मोर्चा भाजपा का कोई नुकसान नहीं कर पाएगा। ये निजी स्वार्थवश बनने वाले गठबंधनो को जनता खारिज कर देगी। कहा कि राजनीति की दुकान चलाने वालों को है मोदी से डर। कहा कि सावित्री बाई फुले का अध्याय बीजेपी से समाप्त हो गया है। अब बहराइच में हम जिसे उतारेंगे वह रिकार्ड मतों से विजयी होगा।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब उनके दोस्त ने उन्हें दो सीट दे कर उनकी औकात बता दी तो हम क्या कहें। कांग्रेस को खुद पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Home / Varanasi / BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, सपा के कई लोग भाजपा के संपर्क में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो