वाराणसी

UP कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अनुराग सिंह अध्यक्ष, सचिन सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

अमन सिंह महामंत्री व नीरज सिंह पुस्कालय मंत्री पद पर मिली विजय, चुनाव को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के रहे सख्त बंदोबस्त

वाराणसीDec 19, 2019 / 05:32 pm

Devesh Singh

UP Collage Student Election

वाराणसी. up collage में गुरुवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अमन अनुराग सिंह अन्नू अध्यक्ष, सचिन सिंह उपाध्यक्ष, अमन सिंह महामंत्री व नीरज सिंह पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकरी डा.दिवाकर सिंह ने के परिणाम की घोषणा करते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल-माला से लाद दिया। शपथ लेने के बाद पुलिस की सुरक्षा में सारे पदाधिकारियों को उनके आवास पर छोड़ा गया। कालेज में कुल 58.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
यह भी पढ़े:-सूर्यग्रहण पर सुबह छह बजे से इतने घंटे बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट
यूपी कालेज में चार प्रमुख पद पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। छात्रसंघ चुनाव के लिए परिसर में कुल 22 बूथ बनाये गये थे, जहां पर 4166 छात्र व छात्राओं को मतदान करना था। सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान 2434 छात्र व छात्राओं ने मतदान किया। चुनाव को देखते हुए परिसर व उसके आस-पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी। निर्धारित समय तक मतदान हो जाने के बाद मतो की गिनती कर चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी।

जानिए किसे मिला कितना मत
अध्यक्ष पद:-
अनुराग सिंह अन्नू (निर्वाचित):-966, अनुराग सिंह अंकित-208, मो.इरशाद:-135, समीर सिंह विशाल-404, विरेन प्रताप रघुवंशी वीरु:-678
नोटा:-22, अवैध मत-21, कुल मत पड़े:-2434
उपाध्यक्ष पद पर:-
अंकुर श्रीवास्तव:-765, कुनाल सिंह:-806 व सचिन कुमार सिंह (निर्वाचित):-815
नोटा:-37, अवैध मत:-11, कुल मत पड़े:-2434


महामंत्री पद पर:-
अभिषेक सिंह सन्नी:-973 व अमन सिंह (निर्वाचित):-1412
नोटा:-39, अवैध:-10, कुल मत पड़े:-2434



पुस्तकालय मंत्री पद पर
अभिषेक तिवारी:-980 व नीरज सिंह मिल्खा (निर्वाचित):-1339
नोटा:-104 व अवैध मत:-11, कुल मत पड़े:-2434

कला संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित सिंह निर्वाचित
आशीष सिंह:-303 व रोहित सिंह (निर्वाचित):-410, नोटा:-27, अवैध मत:-5, कुल मत पड़े:-745

आरजू सिंह वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि निर्वाचित

आरजू सिंह (निर्वाचित):-118, शुभम प्रताप सिंह:-103, सुष्मिता सिंह:-53
नोटा:-4, अवैध:-2, कुल मत पड़े:-280
इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन:-
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर किशन सिंह, कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर रौशन कुमार, पीजी छात्रावास प्रतिनिधि पद पर वैभव सिंह, बीएच-०3 छात्रावास प्रतिनिधि पद पर विकास सिंह, नवीन छात्रावास अ खंड प्रतिनिधि पद पर आदित्य सिंह व बीएच:-०2 प्रतिनिधि पद पर अमित कुमार राय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
यह भी पढ़े:-एडीजी जोन ने कहा कि अलर्ट पर है पुलिस प्रशासन, कायम है शांति व्यवस्था
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.